फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   coaching classes

रजिस्ट्रेशन कोचिंग का, चल रहे स्कूल

Tue, 09 Dec 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Tue, 09 Dec 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
coaching classes
बच्चों को कोचिंग पढ़ाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले संचालक बाकायदा स्कूल चला रहे हैं। बोर्ड परीक्षा में फार्म भराने से लेकर कापी लिखाने तक का सौदा करने वाले यह कोचिंग संस्थान अभिभावकों की आंखों में धूल झोंक मोटी उगाही कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर और ग्रामीण इलाकों के कोचिंग संस्थान पढ़े-लिखे अभिभावकों और बच्चों को जहां छल रहे हैं वहीं राजस्व का चूना भी लगा रहे हैं। डीआईओएस कार्यालय में कोचिंग का रजिस्ट्रेशन कराने वाले यह संस्थान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को नकलची केंद्रों से फार्म भराने, नकल कराने और कापी लिखाने का भी सौदा करते हैं।
विज्ञापन


 कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों को अच्छा अंक दिलाने का ठेका लेते हैं। यही नहीं रिजल्ट आने के बाद बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाकर झूठी शान हासिल करते हैं। परीक्षा फार्म भरने के साथ ही यह कोचिंग संस्थान सक्रिय हो जाते हैं। इनकी पूरी कोशिश होती है कि उनसे जुड़े बच्चों और उनके कोचिंग अर्थात स्कूल के बच्चों का सेंटर गांव में चला जाए ताकि वे अच्छी तरह से नकल कराकर सफलता का सारा श्रेय अपने संस्थान को दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए वे पैसा भी खर्च करते हैं। चर्चा है कि ऐसे लोगों का संपर्क बोर्ड कार्यालय तक रहता है। ज्यादातर कोचिंग संस्थान नकल से अधिक अंक दिलाकर बच्चों की  सफलता का श्रेय वे अपने संस्थान की पढ़ाई को देते हैं। इसके लिए बाकायदे होर्डिंग लगवाते हैं। उनका यह खेल बहुत कम लोग समझ पाते हैं। नकल में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले इन कोचिंग संस्थानों के बारे में जानकारों का कहना है कि परीक्षा कक्ष में बोलकर नकल कराने, हल प्रश्नपत्र की कार्बन कापी पहुंचाने और परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरे को बिठाने के लिए यह लोग अलग-अलग रेट निर्धारित करते हैं।


जिले में कोचिंग के नाम पर खेल करने वाले गिने-चुने लोग नहीं हैं बल्कि इनकी संख्या काफी अधिक है। जिला प्रशासन को इस बात की जानकारी है। इसके बाद भी कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed