फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CM will dedicate two billion projects to public

सीएम दो अरब की परियोजनाएं जनता को करेंगे समर्पित

Wed, 04 Sep 2019 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
CM will dedicate two billion projects to public
जीआईसी में सीएम की जनसभा के लिए मैदान में बैरीकेडिंग के लिए लगाई जा रही बल्ली। - फोटो : PRATAPGARH
जिले में सात सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो अरब रुपये की परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सभी विभागों से निर्माण और शिलान्यास की स्थिति की जानकारी मांगी गई है। फिलहाल अभी जो तैयारी हुई है, उसके मुताबिक 1051 दिव्यांगों को सीएम अपने हाथों से ट्राईसाइकिल वितरित करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग चौकन्ना हो गए हैं। अफसर स्थलीय कार्यों की गुणवत्ता खंगालने के साथ ही अभिलेख दुरुस्त करने पर जोर दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की 18 बिंदओं वाली समीक्षा बैठक की तैयारियों को लेकर बुधवार को रिहर्सल हुआ। विकास भवन के सभागार में डीएम ने अफसरों के साथ बैठक करके एक-एक बिंदु पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

डीएम ने सभी विभागों को चेताया कि अगर लक्ष्य हासिल करने में असफल रहने वाले विभागाध्यक्षों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम दो अरब की परियोजनाओं को आधारशिला और लोकार्पण करेंगे। इसमें एक अरब सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला देल्हूपुर-रानीगंज मार्ग भी शामिल है। शहर के जीआईसी में होने वाली जनसभा को संबोधित करने के बाद 1051 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरित करेंगे। इधर जीआईसी में बुधवार को कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में अधिकारी और कर्मचारी लगे रहे।

जीआईसी में सीएम की जनसभा के लिए बनाया जा रहा मंच।

जीआईसी में सीएम की जनसभा के लिए बनाया जा रहा मंच।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed