फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   clouds are in sky in cold season

आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़, बढ़ी गलन

Sun, 05 Jan 2020 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
clouds are in sky in cold season
आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़, बढ़ी गलन
विज्ञापन

पुरवा-पछुआ हवाओं के बीच द्वंद्व जारी, दिनभर बादलों के बीच मशक्कत रहे सूर्यदेव
प्रतापगढ़। शनिवार को आसमान में दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। पुरवा व पछुआ हवाओं के बीच द्वंद्व से गलन बढ़ गई। लोग दिनभर स्वेटर, जैकेट व मफलर में दिखे। बाजारों में चहल-पहल नहीं दिखी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17.8 व न्यूनतम 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
शनिवार को पुरवा व पश्चिमी हवाओं के बीच द्वंद्व जारी रहा। आसमान में बादलों की पैठ बनी रहीं। बादलों की उमड़-घुमड़ दिनभर जारी रही। भोर में वातावरण में हल्की धुंध छायी रही। बादलों के चलते सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ठंड का असर शुक्रवार की अपेक्षा अधिक रहा। घरों व चौराहों पर अलाव धधकते रहे। मौसम साफ न होने से बाजारों में चहल-पहल कम रही। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, घंटाघर चौराहा, भगवाचुंगी सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भीड़ नहीं दिखी। शाम चार बजे के बाद पछुआ हवाएं सक्रिय हुईं तो थोड़ी देर के लिए मौसम साफ हुआ। इससे सूर्यदेव के दर्शन तो हुए, मगर ठंड से राहत नहीं मिल पाई। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। ठंड व गलन भी बढ़ गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि हवाओं के बीच लगातार टकराव की स्थिति बनी हुई है। इससे पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है।
विज्ञापन

आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ देख किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। दलहन, तिलहन व आलू की फसल पर संकट मंडरा रहा है। बारिश से सिर्फ गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। किसानों का कहना है कि बारिश हुई तो काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवायोजन के मूल वाक्य के बारे में दी जानकारी
प्रतापगढ़। शहर के साकेत गल्र्स पीजी कालेज की छात्राओं द्वारा वल्र्ड ऑफ वुमेन एजुकेशन चौरा पर राष्ट्रीय सेवायोजन के विशेष शिविर का आयेाजन किया गया। प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवायोजन के मूल वाक्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ नाजमीन, पारूल, रोहिणी, स्वाती, श्रेया द्वारा सरस्वती व सांई वंदना से किया गया। इस अवसर पर अनंत प्रकाश शुक्ला, डा. अनीता पंाडेय ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed