{"_id":"63a0ade4293989558e638e96","slug":"cleaning-will-be-done-on-the-lines-of-smart-city-in-47-gram-panchayats-facilities-will-increase-pratapgarh-news-ald3486454200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 47 ग्राम पंचायतों में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर होगी सफाई, बढ़ेगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 47 ग्राम पंचायतों में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर होगी सफाई, बढ़ेगी सुविधाएं
विज्ञापन
Cleaning will be done on the lines of smart city in 47 gram panchayats, facilities will increase
4ग्राम पंचायतों की जनसंख्या के आधार पर उन्हें स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने का फरमान शासन ने सुनाया है। पहले फेज में जिले की 47 बड़ी ग्राम पंचायतों को लकदक कर नगर निगम की तर्ज पर तस्वीर बदलने का ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। ऐसी ग्राम पंचायतों में कूड़ा उठाने के लिए मकानों के दरवाजे तक ई- रिक्शा कूड़ा उठाने के लिए पहुंचेंगे।
जिले के कुंडा, सदर, लालगंज, पट्टी, आसपुर देवसरा, शिवगढ़, मंगरौरा, संड़वा चंद्रिका, संग्रामगढ़, सांगीपुर ब्लाक क्षेत्र की कुल 47 बड़ी ग्राम पंचायतों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने का ब्लू प्रिंट डीपीआरओ और उनकी टीम ने तैयार किया है।
पांच हजार से अधिक की जनसंख्या वाली ऐसी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के विषय पर लोगों को जागरूक किया जायेगा। पहले चरण में कुल 47 ग्राम पंचायतों को विकसित करने के लिए ग्राम पंचायत समिति की अनुमति मांगी गई है। ऐसी ग्राम पंचायतों में नए विकास कार्य कराने के लिए बजट अलग से प्रदान किया जायेगा।
विज्ञापन
ई- रिक्शा उठायेंगे कूड़ा
स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित होने वाली प्रस्तावित 47 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ेदान लगाए जाएंगे। गांव के सार्वजनिक स्थलों व बस्ती के मकानों से डोर- टू- डोर कूड़ा उठाने के लिए ई- रिक्शे की मदद ली जायेगी। ग्राम पंचायत समिति के बजट से ई- रिक्शा की मदद से सफाईकर्मी कूड़ा उठाकर निर्धारित डंपिंग प्वाइंट पर जमा करेंगे।
नियमित रूप से होगी सफाई
ऐसी ग्राम पंचायतों में घनी बस्ती के बीच व सार्वजनिक स्थलों पर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए चेंबरयुक्त कर्वड नाली का निर्माण होगा। गांव की नाली सफाई के लिए सुपरवाइजर की तैनाती कराने के बाद सप्ताह में दो दिन आधा दर्जन सफाईकर्मी केवल सफाई कार्य के लिए पहुंचेंगे।
शासन की गाइडलाइन के अनुसार अलग- अलग ब्लाक में पांच हजार से अधिक जनसंख्या वाले ग्राम पंचायत को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जायेगा। पहले चरण में कुल 47 ग्राम पंचायतों की सुविधा बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत समिति से सहयोग मांगा गया है। रविशंकर द्विवेदी, डीपीआरओ