फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Claim of 24 hours power supply is air, people are worried

Pratapgarh News: 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा हवाहवाई, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Claim of 24 hours power supply is air, people are worried
जिले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा हवाहवाई साबित हो रहा है। ट्रिपिंग, फॉल्ट और मरम्मतीकरण के नाम पर खूब कटौती की जा रही है। शहर से लेकर गांव तक मंगलवार को भी बिजली संकट जारी रहा। अधिक भार के चलते कई तार जले और ट्रांसफाॅर्मर बंद हुए। मरम्मत कार्य के लिए बिजली विभाग की टीम सुबह से शाम तक पसीना बहाती रही।
विज्ञापन

नगर पंचायत रामगंज के रसूलपुर हैदरपुर में 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर सोमवार की रात ओवरलोड होने की वजह से फुंक गया। ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग केबल तक पहुंच गई। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर बदला नहीं जा सका। विद्युत उपकेंद्र पांडेय तारा में मंगलवार की सुबह 10 से 3 बजे तक अघोषित कटौती की गई। जामताली बाजार में प्रतिदिन महज चार घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इधर, विद्युत उपकेंद्र जेठवारा से लो वोल्टेज के साथ अघोषित कटौती का कार्य जारी है। ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता को पत्र लिखकर विद्युत रोस्टर सही किए जाने की मांग की है। रानीगंज के दरियापुर विद्युत उपकेंद्र के हथौड़ा सराय में ट्रैक्टर की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया। पोल टूटने के बाद आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। शहर में अजीत नगर वार्ड में एबीसी केबिल लगाए जाने का काम होता रहा। सुबह करीब दस बजे से शाम छह बजे आपूर्ति बंद रही। भीषण गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा। अधीक्षण अभियंता इं. सत्यपाल ने बताया कि फॉल्ट आने पर ही बिजली कटौती की जा रही है। कुछ क्षेत्रों में एबीसी केबिल लगाए जाने के कारण कटौती की गई। हालांकि पिछले दिनों की अपेक्षा मंगलवार को शिकायतें कम प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed