फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Chitrakoot's SOG in-charge testified in the murder case

हत्या के मामले में चित्रकूट के एसओजी प्रभारी ने दी गवाही

Wed, 13 Jul 2022 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot's SOG in-charge testified in the murder case
चित्रकूट जनपद के एसओजी प्रभारी मंगलवार को मानधाता इलाके के युवक की हत्या के मामले में गवाही देने के लिए कोर्ट पहुंचे। एडीजीसी ने गवाही कराई, लेकिन आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने शोकावकाश के चलते गवाह पक्ष के विवेचक का पक्ष व प्रश्न करने के लिए अगली तिथि मांगी। इस पर कोर्ट ने तिथि मुकरर्र कर दी।
विज्ञापन

चित्रकूट जनपद के एसओजी प्रभारी एमपी त्रिपाठी मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में मानधाता इलाके में वर्ष 2008 में हुई हत्या के मामले में गवाही देने पहुंचे थे। घटना के दौरान एमपी त्रिपाठी मानधाता थाने में दरोगा थे और इस मामले की विवेचना उन्हें ही मिली थी। गैर जनपद तबादला होने के बाद अगले विवेचक की ओर से आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया।
विज्ञापन

घटना में विवेचना की शुरुआत करने वाले विवेचक को सुनवाई के दौरान गवाही देना आवश्यक है। मंगलवार को एक अधिवक्ता के निधन के चलते कोर्ट में शोकावकाश था। एडीजीसी देवेंद्र गुप्ता के विशेष आग्रह पर विवेचक एमपी त्रिपाठी की गवाही कोर्ट में कराई गई, लेकिन अभियुक्तों के अधिवक्ता ने अगली तिथि पर विवेचक से प्रश्न करने की अनुमति मांगी। इस पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तिथि तय कर दी। एडीजीसी देवेंद्र गुप्ता के अनुसार इस प्रकरण की सुनवाई अंतिम दौर में चल रही है। कोर्ट सभी पक्षों की सुनवाई के बाद अपना फैसला देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed