फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Chief Minister took cognizance of taking 80 thousand in the name of treatment from Ayushman card holder

Pratapgarh News: आयुष्मान कार्डधारक से इलाज के नाम 80 हजार लेने के मामले में मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Wed, 31 May 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 31 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister took cognizance of taking 80 thousand in the name of treatment from Ayushman card holder
आयुष्मान कार्ड धारक से इलाज के नाम 80 हजार लेने के मामले में सीएम ने लिया संज्ञान
विज्ञापन

- प्रतापगढ़ के साथ प्रयागराज सीएमओ से मांगा जवाब, 26 मई के अंक में अमर उजाला ने प्रकाशित की थी खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। आयुष्मान के लाभार्थी से इलाज के नाम पर 80 हजार रुपये मांगने के मामले का मुख्यमंत्री ने संज्ञान ले लिया है। सीएम ने प्रतापगढ़ सीएमओ के साथ मंडलायुक्त से जवाब तलब किया है। इससे प्रतापगढ़ के साथ प्रयागराज के स्वास्थ्य विभाग के अफसर हैरान परेशान हैं। आयुष्मान कार्डधारक से इलाज के नाम पर पैसे मांगने की खबर का मुद्दा अमर उजाला ने 26 मई अंक में प्रमुखता से उठाया था।
सदर विकास खंड के बबुरहा निवासी बृजलाल पटेल के 20 वर्षीय पुत्र रजनीकांत पटेल को बीते 20 मई की भोर में अचानक सिर में दर्द शुरू हुआ था। वह गिरा और बेहोश हो गया। परिवार के सदस्य डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एसआरएन अस्पताल हालत और बिगड़ने लगी तो परिजन प्रयागराज के ही एक निजी नर्सिंग होम में ले गए। इलाज के पहले आयुष्मान गोल्डन कार्ड दिखाया। चिकित्सकों ने आयुष्मान कार्ड पर इलाज शुरू तो कर दिया। मगर 25 मई को यह बताकर 80 हजार रुपये की मांग करने लगे कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड में जिला का नाम गलत लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग होम संचालक की जिद और जबरदस्ती पर रजनीकांत के परिजनों ने किसी साहूकार से ब्याज पर 80 हजार रुपये लेकर नर्सिंग होम संचालक को दिए। दूसरा गोल्डन कार्ड भी बनवा लिया। अस्पताल संचालन ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड पर इलाज करने से हाथ खड़े कर दिए। परेशान परिजन रजनीकांत का सोरांव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं। बताते हैं कि उसकी हालत और बिगड़ती ही जा रही है।
अमर उजाला ने 26 मई के अंक में प्रमुखता से रजनीकांत की व्यथा संबंधी खबर प्रकाशित की तो मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान ले लिया। सीएम ने प्रतापगढ़ के साथ प्रयागराज के सीएमओ से जवाब मांगते हुए मंडलायुक्त को पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी दी है।

अब प्रतापगढ़ के साथ प्रयागराज के स्वास्थ्य अधिकारी टीम के साथ रजनीकांत पटेल की खोजबीन कर रहे हैं। प्रतापगढ़ सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला ने बताया कि मेरे स्तर से किसी प्रकार की कमी नहीं है। गोल्डन कार्ड में जो खामियां थीं, उसे दूर करवा दिया था। मामला प्रयागराज का है। प्रयागराज सीएमओ को पत्र भेजकर रंजीत पटेल के इलाज में मदद करने को भी कहा गया था। मुख्यमंत्री के पत्र का जवाब भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed