{"_id":"66ac002bf9b56e192d0ad934","slug":"chief-minister-please-do-justice-to-me-also-bhanvi-singh-pratapgarh-news-c-3-1-ald1007-426517-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जी, मेरे साथ भी इंसाफ करें : भानवी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जी, मेरे साथ भी इंसाफ करें : भानवी सिंह
विज्ञापन
जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने बृहस्पतिवार को एक्स पर ट्वीट करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से इंसाफ मांगा है।
उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री जी विधानसभा में आपका महिला सुरक्षा पर दिया गया भरोसा अच्छा लगा। आप अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन मैं भी एक महिला हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरी उस फरियाद पर भी आप ध्यान देंगे, जिसमें मैंने बार-बार यूपी सरकार और यूपी पुलिस के सामने रखा।
मेरा आपसे अनुरोध है कि हजरतगंज कोतवाली में मेरे खिलाफ फर्जी मकदमे पर एक्शन लीजिए। जिसमें मुझे गिरफ्तार करने की धमकी दी थी। मेरी मानसिक प्रताड़ना और मुझे तोड़ने के लिए एक कोतवाली और वहां के चंद पुलिस अफसरों का इस्तेमाल बंद करवाइए। मेरी शिकायत पर भी केस दर्ज करने का आदेश दें। पुलिसकर्मी किसके दबाव में काम कर रहे हैं। इसकी जांच करवाइए। मुझे उम्मीद है कि आप पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का आदेश देकर न्याय करेंगे।