फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Chants in honor of Goddess Skandamata resound; crowds gather for *darshan* and worship.

Pratapgarh News: मां स्कंद माता के गूंजे जयकारे, दर्शन- पूजन को उमड़ी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Chants in honor of Goddess Skandamata resound; crowds gather for *darshan* and worship.
नवरात्र पांचवें दिन मां बेल्हा देवी धाम में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को पौराणिक देवी धामों एवं मंदिरों में भक्तों ने मां आदिशक्ति स्वरूप मां स्कंद माता का दर्शन-पूजन कर मन्नतें मांगीं। सुबह से शाम तक देवीधामों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इधर, देवी पंडालों में भी आस्था सैलाब दिखा।
विज्ञापन


शहर के बेल्हा देवी धाम देवी धाम में सुबह नौ बजे के बाद से भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। प्रवेश द्वार लेकर गर्भ गृह तक भक्तों की कतार दिखी। पूरा वातावरण जयकारे से गूंज उठा। इस दौरान जाम से राहत के लिए मुख्य मार्ग से ही बाइक एवं कार पर रोक लगा दी गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की जगह-जगह तैनाती रही।
विज्ञापन

इधर, मां चंद्रिकन देवी धाम में दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की कतार लगी रही। सुबह महाआरती के बाद दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ। स्थानीय भक्तों के साथ ही रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर जिले से भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां वाराही देवी धाम में भी भक्ति और आस्था की विहंगम झांकी दिखी। दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। शाम को महाआरती में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed