फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   celebration of ganesh chaturthi

गणपति बप्पा मोरया... के जयघोष से विदा हुए गजानन

Thu, 15 Sep 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 15 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
celebration of ganesh chaturthi
न्‍यूज
विघ्नविनायक भगवान गणेश जी के भक्तों ने गुरुवार को शोभा यात्रा निकालकर प्रतिमा का विसर्जन किया । इस दौरान भक्तों ने भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना  की।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सजाई भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कई दिनों से चल रहा है।

गुरुवार को भी शहर के कई इलाकों में सजाई गई प्रतिमाओं का विसर्जन विधि विधान से भक्तों ने किया। इस दोरान भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। जो भंगवा चुंगी, बाबागंज, चौक, राजापाल चौराहा, सदर बाजार होते हुए बेल्हा देवी घाट पहुंची। वहीं महुली और चिलबिला में सजाई गई प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया गया। डीजे की धुन गणेश भक्त नाचते गाते व गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया का जयकारा लागाते हुए बेल्हा देवी मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान रंग बिरंगे गुलाल उड़ाते हुए भक्तों ने लोगों को प्रसाद वितरित किया।भक्तों ने बेल्हा देवी घाट पहुंचकर सामूहिक रुप से भगवान गणेश की आरती करने के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया। उधर,कटरागुलाब सिंह के इलाके के कपड़ा मंडी, पूरे वैष्णव, गौरीपान में सजाई गई गणेश प्रतिमाओं को धूमधाम से विसर्जन किया गया। भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद श्रृंगवेरपुर स्थित गंगा नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed