{"_id":"65a1b90d5601705c7a0f1394","slug":"caterers-businessman-will-have-to-deposit-six-lakh-rupees-in-gst-pratapgarh-news-c-3-ald1005-297816-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कैटरर्स कारोबारी को जीएसटी में जमा करने होंगे छह लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कैटरर्स कारोबारी को जीएसटी में जमा करने होंगे छह लाख रुपये
Sat, 13 Jan 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की टीम द्वारा प्रतापगढ़ के मानिकपुर में बृहस्पतिवार को की गई कार्रवाई के दौरान कैटरर्स कारोबारी के यहां तमाम गड़बड़ियां उजागर हुई।
यहां जांच प्रक्रिया पूरी होने और तमाम फाइलों को देखने के बाद अब संबंधित कारोबारी को जीएसटी में छह लाख रुपये जमा करने होंगे। शुक्रवार को कारोबारी सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पहुंचा भी, लेकिन वहां अफसरों की बैठक होने की वजह से अब 17 जनवरी तक उसे छह लाख रुपये जमा करने होंगे।
दरअसल विभागीय टीम ने मानिकपुर के एक बड़े कैटरर्स के लिए जीएसटी चोरी की सूचना मिलने पर छापा मारा था। डीसी अरुणेश कुमार के नेतृत्व में चली कार्रवाई के दौरान वहां तमाम फाइलों आदि को जब्त किया गया।
शुक्रवार तक सभी फाइलों एवं अभिलेखों की जांच से वहां तमाम गड़बड़ी उजागर हुई। ज्वाइंट कमिश्नर एके सिंह ने बताया कि सबंधित व्यापारी से तकरीबन छह लाख रुपये की रिकवरी की जानी है। व्यापारी से कहा गया है कि 17 तक वह धनराशि जमा कर दें