फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   cashless shoping in railway station

स्टेशन पर अब कैशलेस खरीदारी

Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
cashless shoping in  railway station
भदोही स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते रेलयात्री
नोटबंदी से जूझ रहे प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के मुसाफिरों के लिये अच्छी खबर है। रेलवे ने स्टेशन पर खाने, पीने मैगजीन और पेपर इत्यादि का भुगतान कैशलेस कर दिया है। इन सब चीजों के लिये पैसे का भुगतान अब यात्री स्वैप मशीन से कर सकते हैं। रेलवे ने स्टेशन पर फूडप्लाजा और बुक स्टाल पर स्वैप मशीन उपलब्ध होगी। इस रूट का पहला स्टेशन हैं जहां पर मशीन लगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। रेलवे का जारी आदेश लेकर मंगलवार को लखनऊ से प्रतापगढ़ आये सीएमआई ने इस बारे में प्लाजा और बुक स्टाल वालों को अति शीघ्र स्वैप मशीन लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद नकदी के संकट से जूझ रहे यात्रियों के साथ-साथ खानपान के ठेकेदारों को राहत देने के लिए रेलवे ने स्टेशनों पर स्वैप मशीन लगाने का फैसला लिया है। स्टेशन पर छुट्टे पैसे न होने से यात्रियों का बुरा हाल था। अगर उनको स्टेशन के फूड प्लाजा या खानपान स्टाल से कुछ खाना है। बुक स्टाल से कोई मैगजीन या अखबार खरीदना होता है तो उनके पास पैसे की किल्लत रहती है। चाहकर भी वे स्टेशन के अंदर कुछ भी खरीददारी नहीं कर सकते हैं। यात्रियों के पास अगर डेबिट कार्ड, क्रेडिट व एटीएम कार्ड भी है तब पर भी वे कुछ नहीं खरीद सकते हैं। क्योंकि प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर ऐसे स्थानों पर स्वैप मशीन की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में सबसे अधिक नुकसान खानपान और बुक स्टाल के ठेकेदारों का होता है। यात्रियों को भी इससे काफी दिक्कतें आती हैं। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्वैप मशीन लग जाने से अब इस तरह की दिक्कत यात्रियों को नहीं आयेगी। ऐसा होने पर वे मनचाहा खाना खा सकेंगे और मैगजीन और अखबार की भी खरीद सकेंगे। इससे बिजनेस भी बढ़ जाएगा। यात्रियों को भी आसानी हो जाएगी। कैसलेश को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक अच्छी शुरुआत जरूर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed