फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case registered on eight including ADO Panchayat for embezzlement of money by making fake job card

Pratapgarh News: फर्जी जॉब कार्ड बनाकर धन गबन करने के मामले में एडीओ पंचायत समेत आठ पर केस दर्ज

Fri, 24 Mar 2023 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 24 Mar 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
Case registered on eight including ADO Panchayat for embezzlement of money by making fake job card
फर्जी जॉब कार्ड बनाकर धन गबन करने के मामले में एडीओ पंचायत समेत आठ पर केस दर्ज
विज्ञापन



बाबागंज ब्लॉक के बीडीओ ने जांच के बाद दर्ज कराया मुकदमा, झींगुर ग्राम पंचायत का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

कुंडा। मनरेगा योजना में फर्जी जॉब कार्ड बनाकर धन गबन के मामले में बीडीओ ने तत्कालीन ग्राम प्रधान, एडीओ पंचायत समेत आठ आरोपियों के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया है।


महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर ग्राम पंचायत में कुछ लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आरोप लगाया था कि गांव में एक ही व्यक्ति के दो जॉब कार्ड बनाकर मनरेगा योजना में 63,731 के धन का गबन 2015 से 2021 के बीच किया। मामला संज्ञान में आने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बीडीओ बाबागंज अरुण कुमार ने पूरे मामले की गहनता से जांच के बाद तत्कालीन ग्राम प्रधान रामसेवक सरोज, तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप तिवारी, सत्यानंद मौर्या, विवेक कौलिक, ग्रामसभा के तकनीकी सहायक विजय द्विवेदी, संजय यादव, विनोद शुक्ला और ग्राम सभा के प्रशासक रहे एडीओ पंचायत राजेश सिंह के खिलाफ कूट रचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी धन का गबन करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed