{"_id":"596a5d254f1c1b44458b4760","slug":"case-on-illegal-liquar-factory-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब बनाने के लिए लगाई दो करोड़ की मशीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब बनाने के लिए लगाई दो करोड़ की मशीन
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
अंतू थाना क्षेत्र के किठावर में अवैध शराब फैक्ट्री संचालित करने और जहरीली शराब बनाने के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि तीन भागने में कामयाब रहे। अवैध शराब तैयार करने के लिए दो करोड़ रुपये की मशीन लगाई गई थी।
अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने शनिवार को अंतू थाने में पत्रकार वार्ता में बताया कि अंतू एसओ ने जहरीली शराब बनने की सूचना मिलने पर किठावर में जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह उर्फ भीमसेन सिंह पुत्र शेष नारायन सिंह के घर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कई थानों की पुलिस भी साथ थी। दबिश के दौरान मकान के भीतर बने चार कमरों में इलेक्ट्रानिक मशीन शराब निर्माण के लिए लगी मिली। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भाग निकले थे। मौके से 70 पेटी देशी जहरीली शराब, 14 ड्रम मिश्रित केमिकल समेत भारी मात्रा में रैपर, 30 हजार खाली शीशियां, यूरिया, स्कूटी, ट्रैक्टर ट्राली बरामद हुई। पूछताछ के बाद जिला पंचायत सदस्य भीमसेन सिंह उर्फ राजू सिंह, जोखू जायसवाल पुत्र मकदूम निवासी बालापुर अंतू, धर्मेंद्र वर्मा पुत्र रामाश्रय वर्मा निवासी राजापुर रैनिया अंतू व रमेश्या कुमार जायसवाल के खिलाफ जहरीली शराब बनाने व बेचने का मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी ने बताया कि राजू की पत्नी के नाम शराब की दुकानों का लाइसेंस है। पुलिस ने रमेश कुमार को जेल भेज दिया। इस मौके पर सीओ सिटी सुधीर कुमार मौजूद रहे।