फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case of gang rape registered on the orders of the court

Pratapgarh News: न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा

Thu, 25 May 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 25 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case of gang rape registered on the orders of the court
न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा
विज्ञापन

- नवंबर 2022 में रसोइया के साथ हुआ था दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बीरापुर। विद्यालय से घर जाते समय रसोइया से कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता को धमकी देकर आरोपियों ने उसके जेवरात भी गिरवी रखवा दिए थे। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली महिला समीप के एक विद्यालय में रसोइया के पद कार्यरत है। 4 नंवबर 2022 को वह विद्यालय से घर जा रही थी। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसके जेवरात को स्थानीय बाजार में ही गिरवी रखवा दिए।
विज्ञापन

पीड़िता ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस के साथ ही एसपी से की थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूरी में न्याय के लिए न्यायालय पहुंची। मामले की सुनवाई करने के बाद न्यायालय ने स्थानीय पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल
बीरापुर। हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी धर्मराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। फतनपुर थाना क्षेत्र के साढ़ गांव में 18 मई को भाईलाल को दबंगों ने पीट दिया था। मारपीट में 11 लोग घायल हो गए थे। भाईलाल की हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान भाईलाल की मौत हो गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने धर्मराज शुक्ला को भी हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। फतनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात किया गया है। संवाद
.......
कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल
संडवाचंद्रिका। कार-बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। दो घायलों की हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
अमेठी जिले के महमदपुर निवासी दीपक चौहान बाइक से बुधवार को अंतू स्थित कोल बझान गांव में रिश्तेदार के घर जा रहे थे। सांगीपुर थाना क्षेत्र के तेलियानी निवासी कलावती अपने पांच वर्षीय बच्चे को लेकर पड़ोसी के साथ बाइक से शहर आ रही थी। अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव के समीप सामने आ रहे कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। संगीता और दीपक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। संवाद
..............
फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
लीलापुर। गोवध के आरोप में फरार चले रहे अभियुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शीतलागंज निवासी आदिल को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
.........
देशी बम के साथ एक गिरफ्तार
लीलापुर। क्षेत्र के देवघाट स्थित सई नदी के पास से पुलिस ने देशी बम के साथ युवक को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे खुशई निवासी मनीष सिंह को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान पांच देशी बम बरामद किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
.......
पड़ोसियों ने युवती को पीटा
लीलापुर। लीलापुर के पतुलकी गांव निवासी रोशनी पुत्री दिनेश कोरी का आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोसी शिवदर्शन, भागीरथी, गंगादीन, दयावती, आंचल, कमला देवी ने उसकी पिटाई कर दी। उसका कहना है कि उसकी आबादी की जमीन पड़ोसी जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत के बाद छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
.........
पोल से टकराई बाइक, जेसीबी संचालक घायल
प्रतापगढ़। पट्टी क्षेत्र के शीतलागंज निवासी विजय प्रताप सिंह जेसीबी संचालक है। बृहस्पतिवार को वह बाइक से कोहड़ौर की ओर जा रहे थे। मदाफरपुर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने विजय को प्रयागराज रेफर कर दिया। संवाद
.........
घर में घुसे चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात
संडवाचंद्रिका। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई। अंतू थाना क्षेत्र के कटका मानापुर निवासी लालमनी तिवारी के घर पर भागवत कथा चल रही है। बुधवार की रात घर के लोग बाहर सो रहे थे। मौका पाकर चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। आलमाड़ी, बक्शे और शूटकेस का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात के साथ 10 हजार नकद और जरूरी कागजात समेट ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह घर में सामान बिखरा देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद

.........
पड़ोसी ने युवक को पीटा
गड़वारा। अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती निवासी रामखेलावन यादव का आरोप है कि बृहस्पितवार की सुबह पड़ोसी ने उसकी पिटाई कर दी। विरोध करने पर कट्टा उसे सिर पर लगा दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed