फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case of extortion and fraud on the block head close to the former minister

Pratapgarh News: पूर्व मंत्री के करीबी ब्लॉक प्रमुख पर रंगदारी व धोखाधड़ी का मुकदमा

Tue, 04 Jul 2023 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 04 Jul 2023 08:48 PM IST
विज्ञापन
Case of extortion and fraud on the block head close to the former minister

विज्ञापन


पूर्व मंत्री व भाजपा नेता के करीबी ब्लॉक प्रमुख बेलखरनाथ सुशील सिंह ने रविवार को रायपुर के रहने वाले यासीन को अपने घर बुलाकर 15 लाख रुपये न देने पर मकान पर कब्जा करने की धमकी दी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सहमे पीड़ित को सुरक्षाकर्मी भी उपलब्ध कराया गया है।


रायपुर निवासी यासीन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसने बीती 19 जून को मोहम्मद मुस्तफा से उनकी आबादी की भूमि बैनामा लिखाया था। कुछ दिनों बाद बगल के रहने वाले बकरीदी अन्य लोगों ने फर्जी तरीके से बीबीपुर के रहने वाले संतोष सिंह को एग्रीमेंट कर दिया।
विज्ञापन




यासीन के मुताबिक रविवार को रामकोला निवासी बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ने उसे अपने घर बुलाया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि यदि बैनामे की जमीन पर कब्जा लेना चाहते हो तो 15 लाख रुपये लाकर दो नहीं तो वह खुद उसकी जमीन पर कब्जा कर लेंगे। मुकदमा लड़ते रहोगे। जिससे वह और उसका पूरा परिवार डरा सहमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उसकी शिकायत पर मंगलवार को पट्टी पुलिस ने बकरीदी, संतोष सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह, बहुता पट्टी के रहने वाले हरीश उर्फ पन्ने जायसवाल और चरैया पट्टी के रहने वाले अजय सिंह उर्फ टक्कू सिंह के खिलाफ में रंगदारी, धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पट्टी कोतवाल नंदलाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।




-----



पहले भी जमीन के विवाद में ब्लॉक प्रमुख से हो चुका है विवाद



पट्टी कस्बे की जमीन के विवाद को लेकर ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह का कुछ व्यापारियों से पहले भी विवाद हो चुका हैै। दोनों से ईंट-पत्थर भी चले। सरेआम हुई इस घटना में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed