{"_id":"65ce56e14ed8fe8a30054961","slug":"car-driver-dies-mother-and-daughter-injured-in-collision-with-dj-vehicle-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-112409-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डीजे वाहन की टक्कर से कार चालक की मौत, मां-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डीजे वाहन की टक्कर से कार चालक की मौत, मां-बेटी घायल
Thu, 15 Feb 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
मृतक अनुराग श्रीवास्तव। फाइल फोटो
डीजे वाहन की टक्कर से कार चालक की मौत, मां-बेटी घायल
लखनऊ से प्रयागराज जाते समय नवाबगंज के हरदेव नहर पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। लखनऊ से प्रयागराज जाते समय डीजे वाहन की टक्कर से कार चालक की मौत हो गई। कार में सवार मां-बेटी भी घायल हो गईं। खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।
प्रयागराज जनपद के राजरूपपुर निवासी अनुराग श्रीवास्तव (26) पिता संतोष की मौत के बाद कार चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। बुधवार को वह अपने मोहल्ले की ममता सिंह (44) उसकी बेटी आयुषी (20) को कार से लेकर लखनऊ गया था। वहां से रात करीब दो बजे प्रयागराज लौटते समय नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरदेव नहर के पास वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे डीजे वाहन ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कालाकांकर पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने चालक अनुराग को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल मां-बेटी का प्राथमिक उपचार करने के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। चालक के मौत की खबर मिलते ही रोते बिलखते परिजन भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। चालक अनुराग की कमाई से ही उसके घर का खर्च चलता था।
इनसेट-- -- --
फोटो -24
सड़क हादसे में वरिष्ठ लिपिक समेत तीन घायल, कार क्षतिग्रस्त
कुंडा। सोनभद्र जिले के रेनूकोट निवासी राकेश सिंह (35) जनपद में सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को वह अपनी मां शैल सिंह का इलाज कराने साले दिनेश के साथ कार से लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल जा रहे थे। कुंडा कोतवाली के मवई बाईपास पर बेकाबू ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे कुंडा कोतवाल कमलेश पाल ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। संवाद

इनसेट