फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Businessman injured in accident, Rs 7.22 lakh found in bag

Pratapgarh News: हादसे में व्यापारी घायल, बैग में मिले 7.22 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Businessman injured in accident, Rs 7.22 lakh found in bag
ऊगापुर गांव निवासी शिव शंकर पांडेय गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं। बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह बैंक से रुपये निकालकर सामान खरीदने बाइक से प्रयागराज जा रहे थे। शेखपुर आशिक के समीप प्रयागराज लखनऊ हाईवे पर कार सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे वह बाइक लेकर सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिवशंकर को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घायल शिवशंकर के पास बैग में 7.22 लाख रुपये मिले। जिसे लेकर पुलिसकर्मी कोतवाली पहुंचे। लोकसभा चुनाव पर नजर रखने के लिए बनाई गई फ्लाइंग स्क्वाड को जानकारी दी। सूचना मिलते ही टीम के प्रभारी रवीचंद्र बनौध, एसआई देवीदीन बघेल कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

हादसे में पिता के घायल व रुपये कोतवाली में मिलने की जानकारी पर बेटा सौरभ पुलिसकर्मियों के पास पहुंचा। रुपये के सिलसिले में पुलिस को जानकारी दी। जांच में मामला सही पाए जाने पर टीम ने कुंडा के व्यापारी शिशिर केशरवानी, पप्पू केशरवानी की मौजूदगी में रुपये बेटे के सुपुर्द कर दिया। कुंडा कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद बरामद रुपये वापस कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed