फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Businessman gave Tahrir for looting forty lakh rupees, case filed in Kokhraj police station

व्यापारी ने दी चालीस लाख रुपये लूट की तहरीर, कोखराज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 01 Feb 2021 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Businessman gave Tahrir for looting forty lakh rupees, case filed in Kokhraj police station
कौशाम्बी के कोखराज के टोल प्लाजा पर सीसीटीवी फुटेज चेक करती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
हथिगवां थाना क्षेत्र के जहानाबाद के पास हाईवे पर वाराणसी के सराफा कारोबारी के कर्मचारियों से स्कार्पियो गाड़ी और करोड़ों रुपये लूटने के मामले में कौशाम्बी जिले के कोखराज थाने में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

रविवार भोर में हुई घटना के बाद कौशाम्बी के कोखराज इलाके में ही स्कार्पियो लावारिस हालत में बरामद हुई थी। पुलिस को गाड़ी से बीस लाख रुपये भी मिले थे। सोमवार को वाराणसी से कोखराज थाने पहुंचे सराफा कारोबारी ने चालीस लाख रुपये लूटने की तहरीर दी। जिस पर कोखराज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के जहानाबाद के पास रविवार भोर में करीब तीन बजे वाराणसी के सराफा कारोबारी रिंकू सेठ की स्कार्पियो गाड़ी बदमाशों ने लूट ली थी। चर्चा रही कि कारोबारी का ड्राइवर विनोद रावत और उसके साथ रहा देवनाथ यादव चार करोड़ रुपये लेकर व्यापार के सिलसिले में कानपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश दोनों को तमंचे के बल पर धमकाकर नगदी समेत स्कार्पियो लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बार्डर होने के कारण प्रतापगढ़, प्रयागराज और कौशाम्बी जिले की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इस घटना को छिपाने के प्रयास में लगी रही। पहले जिले की पुलिस महज तीन हजार रुपये, मोबाइल और स्कार्पियो लूटने की बात कहती रही।
रविवार दोपहर बाद कौशाम्बी के कोखराज इलाके में नाटकीय ढंग से स्कार्पियो बरामद हो गई। गाड़ी में पुलिस को बीस लाख रुपये भी मिल गए। सोमवार को भी घटना को लेकर पुलिस दिनभर माथामच्ची करती रही।
पूरे दिन मंथन के बाद वाराणसी से आए सराफा कारोबारी रिंकू सेठ ने कोखराज थाने में 40 लाख रुपये लूट की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात तक तीन जनपदों की पुलिस के साथ ही एसओजी और एसटीएफ घटना की जांच में जुटी रहीं।
पांच टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
वाराणसी के सराफा कारोबारी के कर्मचारियों से हुई लूट के मामले की जांच में पुलिस के साथ एसओजी और एसटीएफ को भी लगाया गया है। तीन जनपदों के कई थानों की पुलिस भी घटना की जांच कर रही है। सोमवार को अलग-अलग थानों की टीमों ने हाईवे के पांच टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया।
हथिगवां के जहानाबाद में हुई करोड़ों की लूट ने पुलिस को उलझा दिया है। तीन जिलों की पुलिस चकरघिन्नी बनी हुई है। पुलिस बनारस से कोखराज के बीच पड़ने वाले टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज के जरिए सराफा कारोबारी की स्कार्पियो और बदमाशों की पिकअप के बारे जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
बनारस से कोखराज के बीच नवाबगंज, सहसों, सोरांव, हंडिया व कोखराज में टोल प्लाजा है। सोमवार को पांच अलग-अलग थानों की फोर्स ने इन टोल प्लाजा पर लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इस दौरान कारोबारी की गाड़ी की टाइमिंग और उसके पीछे चलने वाली गाड़ियों के जरिए बदमाशों तक पहुंचने का पुलिस प्रयास करती रही।
दो बदमाशों के साथ बड़ी मात्रा में कैश बरामद होने की चर्चा
कौशाम्बी के कोखराज थाने के सिरोही में कारोबारी की गाड़ी से भारी भरकम कैश बरामद होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। गाड़ी से सिर्फ 20 लाख रुपये कैश बरामद होने की बात पुलिस ने स्वीकार की है।

नवाबगंज टोल प्लाजा के बाद पीछे लगे बदमाश
सराफा कारोबारी के ड्राइवर विनोद रावत ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि बदमाश वाराणसी से ही उसकी गाड़ी के पीछे लग गए थे। उसके इस बयान की पुष्टि के लिए सारे टोल प्लाजा पर सीसीटीवी फुटेज चेक की गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि नवाबगंज में स्कार्पियो के पीछे उसे लूटने वाले बदमाशों का वाहन नहीं दिखा। इससे यह आशंका है कि बदमाश नवाबगंज के बाद उसकी गाड़ी के पीछे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed