{"_id":"47b58a7a2758a32329d1e1bb07a02e7a","slug":"business-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई में बंद हुआ नकद जमा काउंटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई में बंद हुआ नकद जमा काउंटर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में नकद जमा काउंटर बंद कर दिया गया है। बैंक अफसरों ने कर्मचारियों की कमी के चलते यह निर्णय लिया है। इससे अब खातेदारों को मजबूरी में कैश डिपॉजिट मशीन में ही रुपये जमा करने होंगे।
शहर की भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में एक लाख से अधिक खाताधारक हैं। इसलिए प्रतिदिन बैंक में रुपये निकालने और जमा करने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैंक अधिकारियों ने जमा और निकासी के लिए दो-दो काउंटर खोल रखे थे। इससे ग्राहकों को लेन-देन करने में आसानी होती थी।
बीते माह शाखा में कैश डिपॉजिट मशीन लगाई गई। मशीन में आ रही तकनीकी बाधा से बचने के लिए ग्राहक मशीन के बजाय सीधे काउंटर पर रुपये जमा करना पसंद करते थे। बीते दिनों बैंक अफसरों ने जमा काउंटर को समाप्त कर ग्राहकों से सीडीएम में ही रुपये जमा करने को कहा। एटीएम की भांति इस मशीन में रुपये जमा करने में गांव के अनपढ़ खाताधारकों को काफी मुश्किल होती है। बुधवार को रुपये जमा करने पहुंचीं महिलाओं को उस वक्त वापस होना पड़ा, जब उन्हें जानकारी हुई की रुपये मशीन में जमा करने होंगे। मुख्य शाखा प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के चलते नकद जमा काउंटर बंद किया गया है।