{"_id":"6489e4407a6d4d38dc0d6984","slug":"bulldozer-thundered-in-raniganj-ajgra-shopkeepers-kept-collecting-goods-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-361-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रानीगंज अजगरा में गरजा बुलडोजर, सामान समेटते रहे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रानीगंज अजगरा में गरजा बुलडोजर, सामान समेटते रहे दुकानदार
Wed, 14 Jun 2023 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 14 Jun 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो-30
रानीगंज अजगरा में गरजा बुलडोजर, सामान समेटते रहे दुकानदार
-हाईवे पर अफरातफरी के बीच आधे घंटे तक चली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, एक दिन की मिली मोहलत
-बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की दी गई थी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर रानीगंज अजगरा बाजार में बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। दुकानों के बाहर लगे टिनशेड गिराते हुए अतिक्रमण हटाया गया। इससे बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा।
एसडीएम लालगंज की मौजूदगी में चले अभियान के दौरान दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए। अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को एसडीएम ने एक दिन की मोहलत दी।हाईवे पर स्थित रानीगंज अजगरा बाजार में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।
बाजार से गुजरने वाले लोगों को करीब 70 मीटर का सफर तय करने में पांच से दस मिनट तक का समय लग जाता था। सड़क तक सजी दुकानों के अलावा बेतरतीब खड़े वाहनों से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
दुकानदारों को कई बार एनएच के अधिकारियों ने भी चेतावनी दी, लेकिन कोई असर नहीं दिखा। कुछ दिनों पहले लालगंज तहसील प्रशासन ने भी दुकानदारों को चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था, लेकिन सब जस का तस रहा।
बुधवार को एसडीएम लालगंज उदयभान व पीएनसी पेट्रोलिंग प्रभारी शिवम सिंह बुलडोजर और फोर्स लेकर पहुंचे। प्रशासनिक अमले को देखते ही दुकानदार अपना सामान समेटने लगे।
इस बीच करीब आधे घंटे तक बुलडोजर दुकानों के बाहर गरजता रहा। करीब 27 से अधिक दुकानों के टिनशेड व पक्के निर्माण तोड़े गए। जिससे बाजार में लोग इधर-उधर भागते दिखे।
इस दौरान दुकानदारों ने एसडीएम से अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी। एसडीएम ने बृहस्पतिवार तक राहत देते हुए अपना सामान दुकान के भीतर करने की बात कही।
इनसेट-- -- -- -
पेट्रोलिंग टीम ने पहले ही लगाया था निशान
हाईवे की निगरानी करने वाली पीएनसी पेट्रोलिंग टीम ने दुकानदारों को आगाह करते हुए पहले ही लाल निशान लगा दिए थे। इसके बाद भी दुकानदारों ने निशान को गंभीरता से नहीं लिया। अचानक शुरू हुई कार्रवाई के बाद खलबली मची रही।
उधर अजगरा बाजार में सडक चौड़ीकरण व अतिक्रमण की अधिकता से आए दिन लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए दिन के दो बजे लालगंज एसडीएम मय फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे। एक बार चेतावनी देकर आधे घंटे का समय दिया।
अजगरा बाजार में भी गरजा बुलडोजर
इसके बाद तोड़ू दस्ते ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कई दुकानों के सामने लगे टिन शेड गिरा दिए। कार्रवाई के दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं कुछ जागरूक व्यापारियों ने एसडीएम से वार्ता कर एक दिन का समय मांगा। कारोबारियों से वार्ता करने के बाद एसडीएम बुलडोजर लेकर वापस चले गए। तब व्यापारियों ने राहत की सांस ली।

इनसेट