{"_id":"632e05649458cc4a1f51d3cc","slug":"bsp-stands-with-majlums-former-mp-pratapgarh-news-ald342288381","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद बोले : दलितों, मजलूमों और गरीबों के साथ खड़ी है बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद बोले : दलितों, मजलूमों और गरीबों के साथ खड़ी है बसपा
Sat, 24 Sep 2022 12:43 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:43 AM IST
सार
वह शुक्रवार को कटरामेदनीगंज में आयोजित सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कटरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर रामकिशोर साहू को जिताने के लिए बहुजन समाज के लोगों से अपील की।
विज्ञापन
कटरामेदनीगंज में बसपा द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में जुटे कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
अकबरपुर के पूर्व सांसद घनश्याम खरवार ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी दलितों, गरीबों और मजलूमों के साथ खड़ी है। समय आने पर गरीबों पर अत्याचार करने वालों को जवाब दिया जाएगा। वह शुक्रवार को कटरामेदनीगंज में आयोजित सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से नगर पंचायत कटरामेदनीगंज के शाही पैलेस में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी प्रयागराज गुलाब ने कहा कि पार्टी से लोगों केे जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान जरूरी है।
उन्होंने कटरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर रामकिशोर साहू को जिताने के लिए बहुजन समाज के लोगों से अपील की। कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। वर्तमान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकारी संस्थाओं को बेच कर गरीबों को पांच किग्रा. चावल और 30 किग्रा. चावल का झोला पकड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम और संचालन गुलाबचंद्र ने किया। इस दौरान दिनेश कुमार साहू, आशुतोष त्रिपाठी, सुशील गौतम, अश्वनी राणा, मतलूब अली, अशोक कोरी, होरीलाल, शोभनाथ मौर्य, राकेश कुमार राव, प्रेम कुमार, स्वामीनाथ मौर्य, अशोक गौतम, नन्हेलाल आदि मौजूद रहे।

कटरामेदनीगंज में बसपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम खरवार का स्व?- फोटो : PRATAPGARH