{"_id":"62586fa93107591df57acea6","slug":"brick-kiln-worker-killed-by-hitting-him-on-the-head-with-a-stick-pratapgarh-news-ald3309543194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईट भट्ठा मजदूर के सिर पर डंडे से मार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईट भट्ठा मजदूर के सिर पर डंडे से मार कर हत्या
विज्ञापन
Brick-kiln worker killed by hitting him on the head with a stick
लेनदेन को लेकर हुए विवाद में सिर पर डंडे से प्रहार कर ईंट-भट्ठा मजदूर की हत्या कर दी गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। महेशगंज थाना क्षेत्र के पनाहनगर निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद उर्फ तिन्ने (50) ऐंधा गांव में स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था।
बुधवार को उसका गांव के ही एक अन्य मजदूर से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि मजदूर ने उसके सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। इससे बिंदेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गया। भट्ठे पर मौजूद लोग उसे हीरागंज स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। उसे कुंडा सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
वहां इलाज के दौरान बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई। बिंदेश्वरी की मौत से पत्नी सुमन देवी, बेटे पंकज और सुरेंद्र का रो-रो कर बुरा हाल है। महेशगंज पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद