{"_id":"5f21b0e18ebc3e63de133e88","slug":"bred-by-snatching-money-and-mobile-from-a-young-man-in-kataramedniganj-pratapgarh-news-ald282257110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरामेदनीगंज में युवक से रुपये व मोबाइल छीनकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरामेदनीगंज में युवक से रुपये व मोबाइल छीनकर किया लहूलुहान
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन में खुली दुकान से शराब खरीदकर पीने वाले युवक को कुछ लोगों ने पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया। उसके पास से 17 हजार रुपये व मोबाइल लूटकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज बाजार के करीब सड़क पर बुधवार की शाम एक युवक को कुछ लोग पत्थर से मार रहे थे। आसपास के लोग तमाशबीन बने थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने मारपीट करने के बाद उसके पास से 17 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। खून से लथपथ युवक सड़क पर पड़ा रहा। कुछ लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
जहां उसने बताया कि एटीएम से 17 हजार रुपये निकाले थे। रुपये व मोबाइल हमला करने वालों ने छीन लिए। घायल युवक रानीगंज थाना क्षेत्र के संडौरा निवासी गुलाबचंद्र (32) पुत्र भागीरथी बताया जा रहा है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि घटना की बाबत छानबीन की जा रही है। घायल के होश पर आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।