फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   breack down ticket reservation in politics

राजनीति में अटक कर रह गई टिकट आरक्षण ‘सुविधा’

Tue, 27 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Tue, 27 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
breack down  ticket reservation in politics
Journey in Tejas trains will be more costly than Shatabdi Trains - फोटो : pic as demo
अंतू स्टेशन पर रेलवे टिकटों की आरक्षण सुविधा राजनीति में फंस कर रह गई है। दरअसल दो नेताओं ने इस सुविधा के उद्घाटन को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। इसी झगड़े में उद्घाटन फ्ंस कर रह गया है। नतीजतन यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन


यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने अंतू स्टेशन पर आरक्षण की सुविधा प्रदान की है। दो महीने पहले लखनऊ वाणिज्य विभाग ने स्टेशन पर बकायदा आरक्षण से संबंधित सेटअप भी लगा दिया। हालांकि इसका लाभ मुसाफिरों को मिल पाता, इसके पहले ही दो नेताओं के बीच आरक्षण कार्यालय के उद्घाटन को लेकर ठन गई। जब यह जानकारी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिये लखनऊ से आ रहे रेलवे के अफसरों को हुई तो वे रास्ते से ही लौट गए।
विज्ञापन


पता चला है कि इसका श्रेय लेने के लिये अब दोनाें नेताओं ने उद्घाटन को अपनी प्रतिष्ठा बना लिया है। उधर उद्घाटन की राह देख रहे मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उद्घाटन में अड़ंगा लग जाने से रेलवे के अफसर भी शांत होकर बैठ गए हैं। सीएमआई आरएस चौरसिया ने बताया कि अंतू स्टेशन पर आरक्षण की सुविधा प्रदान की गई है। मगर उद्घाटन अभी तक नहीं हो पाया है। शीघ्र ही काउंटर चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed