फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Boyfriend reaches Madhya Pradesh from Dubai, absconds with girlfriend

Pratapgarh News: दुबई से मध्य प्रदेश पहुंचा प्रेमी, प्रेमिका को लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend reaches Madhya Pradesh from Dubai, absconds with girlfriend
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला शादी शुदा युवक मध्य प्रदेश की रहने वाली विवाहित युवती के प्यार में इस कदर पागल हुआ। दुबई से सीधे मध्य प्रदेश पहुंचा और युवती को लेकर फरार हो गया। शिकायत के बाद मध्य प्रदेश पुलिस उसके गांव पहुंची लेकिन दोनों नहीं मिले। पुलिस ऐसे लोगों से पूछताछ कर रही है। जिनकी आरोपी युवक से मोबाइल पर बातचीत हुई है।
विज्ञापन

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक दुबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। इंस्टाग्राम के जरिए मध्य प्रदेश के रीवा जिले की एक विवाहित महिला से दो साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

आरोपी युवक दुबई से सीधे उसके पास रुपये भी भेजा करता था। आरोप है कि 19 मई को प्रेमी युवक दुबई से सीधा प्रेमी महिला के पास पहुंचा। वहां से उसे लेकर फरार हो गया। मामले की शिकायत महिला के परिजनों ने पुलिस से की। छानबीन के बाद मध्य प्रदेश पुलिस रविवार को दिलीपपुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी युवक के घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। परिवार के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। दिलीपपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि आरोपित के घर मध्य प्रदेश पुलिस गई थी। अब वह अपने स्तर से तलाश कर रही है। र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed