फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Body of missing youth found hanging from a noose.

Pratapgarh News: फंदे से लटका मिला लापता युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found hanging from a noose.
तीन दिन से लापता युवक का शव मंगलवार की दोपहर बाग में पेड़ की डाल से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के खैरा पूरे छेमी निवासी परमेश्वर गौतम का बेटा कुंदन (20) चार भाइयों में सबसे छोटा था। तीन दिन पहले वह संदिग्ध दशा में घर से लापता हो गया। परिजन तीन दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को कुछ ग्रामीण बाग की ओर मवेशी चराने पहुंचे तो पेड़ से शव लटकता देख शोर मचाया। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन को छू रहा युवक का पैर
पेड़ की डाल पर फंदे से लटक रहे युवक के पैर जमीन को छू रहे थे। इस दृश्य को देख ग्रामीण युवक के मौत को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं करने लगे। हालांकि परिजनों ने अभी तक किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed