फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BLOs remained missing, schools remained locked

Pratapgarh News: गायब रहे बीएलओ, स्कूलों में लटकता रहा ताला

Mon, 06 Nov 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 06 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
BLOs remained missing, schools remained locked
शीतलागंज प्राथमिक विद्यालय जांच को पहुंचे एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा। सूचना विभाग
मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान की रविवार को हकीकत देखने निकले एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा के निरीक्षण में बूथों पर ताला लटकता मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने बूथ से गायब मिले सात बीएलओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



रविवार को विधानसभा रानीगंज क्षेत्र के प्राइमरी पाठशाला पाइक नगर के बूथ संख्या 50, 51 के निरीक्षण में बूथ संख्या-51 की बीएलओ सुषमा सिंह शिक्षा मित्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नजियापुर के बूथ संख्या 124, 125 के निरीक्षण में बूथ संख्या-124 के बीएलओ महेंद्र प्रताप अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय दिलीपपुर के बूथ संख्या 63, 64, 65 का निरीक्षण किया गया जिसमें बूथ संख्या-64 के बीएलओ अनूप शुक्ला तीन बजे बूथ से चले गए थे। पट्टी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमाही बूथ संख्या 337 की बीएलओ सुधा सिंह आंगनबाड़ी कार्यकत्री, प्राथमिक विद्यालय शीतलागंज के बूथ संख्या-334 की बीएलओ शैल देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बूथ संख्या-335 की बीएलओ माधुरी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, प्राथमिक विद्यालय यहियापुर के बूथ संख्या-341 के बीएलओ मो. नसीम सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। ए़डीएम ने बीएसए और डीपीओ को पत्र लिखकर बूथ से गायब रहने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed