{"_id":"5a5b94404f1c1b81268b4608","slug":"blackout-in-250-villages-from-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन लाइन में फाॅल्ट 250 गांव अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन लाइन में फाॅल्ट 250 गांव अंधेरे में
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरा स्टेशन के समीप मेन लाइन का केबिल शनिवार की शाम खराब हो गया। इससे गौरा सहित तीन उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। तीनों उपकेंद्रों से जुडे़ करीब ढाई सौ गांवों की बत्ती गुल हो गई। रविवार शाम तक विद्युतकर्मी खराबी दूर नहीं कर सके थे। उधर लोग परेशान रहे।
भुपियामऊ पावर स्टेशन से 33 हजार की लाइन गौरा विद्युत उपकेंद्र को गई है। यहां से पांडेयतारा व खाखापुर उपकेंद्रों को सप्लाई दी जाती है। गौरा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक होने से मेन लाइन को भूमिगत केबिल के माध्यम से उपकेंद्र तक ले जाया गया है। शनिवार को शाम करीब 7 बजे गौरा स्टेशन के पास ही भूमिगत केबिल खराब हो गई। इससे तीनों उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। काफी देर बाद विभाग की टीम को इसकी जानकारी हो सकी।
रविवार को सुबह करीब 9 बजे विद्युत विभाग टीम ने केबिल दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। दिनभर कर्मचारी खराबी ठीक करने में जुटे रहे, मगर सफलता नहीं मिल सकी। शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। तीनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब ढाई सौ गांवों के उपभोक्ता रातभर अंधेरे में रहे। सबसे ज्यादा परेशानी फसलों की सिंचाई करने को तैयार किसानों को हुई। रविवार को भी दिनभर बिजली नहीं रही। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।