फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP: Examination of 19 contenders for the post of municipal chairman

Pratapgarh News: नगरपालिका अध्यक्ष पद के टिकट के लिए 19 दावेदारों दी परीक्षा

Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
BJP: Examination of 19 contenders for the post of municipal chairman
भाजपा कार्यालय टेऊंगा में आयोजित कार्यकम में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह को स्मृति चिन्ह दे? - फोटो : PRATAPGARH
भाजपा से नगरपालिका अध्यक्ष पद के टिकट के लिए बृहस्पतिवार को 19 दावेदारों ने परीक्षा दी। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व चुनाव प्रभारी सीता शरण ने दावेदारों से न सिर्फ नगरपालिका के वार्ड, मतदाता, जनसंख्या पर सवाल किए, बल्कि टिकट न मिलने पर उनके रुख पर भी सवाल दागा। इस स्क्रीनिंग के कारण खासी गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन

नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों की आरक्षण सूची जारी होने के बाद निकाय चुनाव की गहमागहमी बढ़ गई है। नगरपालिका अध्यक्ष पद के टिकट के लिए भाजपा में घमासान मचा हुआ है। अभी तक अध्यक्ष पद के टिकट के लिए 19 नेताओं ने दावेदारी की है।
विज्ञापन

टेऊंगा स्थित भाजपा कार्यालय पर टिकट के दावेदारों की मौखिक परीक्षा हुई। सियासी परीक्षा लेने के लिए दोपहर 12 बजे राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व निकाय चुनाव प्रभारी सीता शरण भाजपा कार्यालय पहुंचे। इधर दावेदार के आने का निकाय चुनाव की नब्ज टटोलने पहुंचे नेताओं ने दावेदार श्याम सुंदर टाऊ, वरुण प्रताप सिंह, रवि गुप्ता, शिवानी मातनहेलिया, राजेश सिंह, राम आसरे पाल, विजय सिंह, सुनील गोयल व दिनेश सिंह दिन्नू सहित 19 दावेदारों को बारी- बारी से केबिन में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे सवाल कर नगरपालिका में वार्ड, मतदाता की संख्या की जानकारी लेेने के साथ ही पिछले चुनाव के जीत व हार का आंकलन भी किया। टिकट न मिलने पर उनके रुख का सवाल भी दागा। दावेदारों ने संगठन के लिए किए गए अपने कार्यों की फाइल प्रस्तुत की। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह सभी दावेदारों की रिपोर्ट तैयार कर अपने साथ ले गए।

नए चेहरे व युवाओं को टिकट देने की भी हुई वकालत
नगर पालिका परिषद बेल्हा पर 25 वर्षों से पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह व उनके परिवार का कब्जा है। वह खुद बीस वर्षों तक नगर पालिका के अध्यक्ष रहे। मौजूदा समय में उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह चेयरमैन हैं। पार्टी कार्यालय पर दावेदारों की परीक्षा लेने आए नेताओं के सामने दावेदारों समेत कुछ पदाधिकारियों ने भी बदलाव की वकालत की। इस बात की चर्चा कार्यालय से लेकर पार्टी के पदाधिकारियों के बीच होती रही। लोगों का कहना है कि अब युवाओं को मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed