फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bikers fired on property dealer

बाइक सवार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर को गोली मारी

Fri, 28 Feb 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
bikers fired on property dealer
पट्टी कोतवाली के असुढ़ी मोड़ पर बदमाशों द्वारा गोली मारने से घायल राजमणि पाल। - फोटो : PRATAPGARH
बाइक सवार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर को मारी गोली
विज्ञापन

बाइक से घर जा रहे प्रापर्टी डीलर को बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। गोली उसके पीठ में जा लगी। घायल अवस्था में उसे पट्टी सीएचसी ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पट्टी कोतवाली के असुढ़ी निवासी राजमणि पाल (52) प्रापर्टी का काम करते हैं। गुरुवार को वह बाइक से पट्टी गए थे। वहां से रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के करीब मोड़ पर पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जब वह नहीं रुके तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। गोली उनके पीठ में जा लगी।
विज्ञापन

शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी बाइक सवार हमलावर भाग निकले। सूचना के बाद परिजन भी पहुंच गए। आनन-फानन में उन्हें पट्टी सीएचसी ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पट्टी कोतवाल ने बताया कि जमीन विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों का घायल व्यक्ति ने नाम बताए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed