फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike blown apart due to collision with uncontrolled Bolero, youth seriously injured

Pratapgarh News: बेकाबू बोलेरो की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक गंभीर

Tue, 17 Oct 2023 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 17 Oct 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
Bike blown apart due to collision with uncontrolled Bolero, youth seriously injured
फतनपुर थाने के पटहटिया कला में बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार श्याम सिंह यादव। संवाद
लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया कला गांव के करीब मंगलवार दोपहर बेकाबू बोलेरों की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार की हालत गंभीर देख उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। फतनपुर थाना क्षेत्र के कोयम निवासी श्याम सिंह यादव (32) मंगलवार दोपहर बाइक से मुंगरा बादशाहपुर की ओर जा रहा था। पटहटिया कला गांव के करीब पेट्रोल पंप के सामने से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार श्याम सिंह दूर जा गिरा। उसके एक हाथ की दो अंगुली कटकर बोलेरो की बोनेट से चिपक गई। जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया। इधर, युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया। संवाद
विज्ञापन





फतनपुर थाने के पटहटिया कला में बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार श्याम सिंह यादव। संवाद

फतनपुर थाने के पटहटिया कला में बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार श्याम सिंह यादव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed