फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bharat Bandh did not show effect in Belha, shops remained open

बेल्हा में भारत बंद का नहीं दिखा असर, खुली रही दुकानें

Mon, 27 Sep 2021 11:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh did not show effect in Belha, shops remained open
पट्टी में मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
जिले में भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा। प्रतिदिन की तरह शहर की दुकानें खुली रहीं। किसान संगठनों ने झंडा-बैनर के साथ शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे संगठन कृषि कानूनों को वापस लेने और विद्युत संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। हाथों में तख्ती, बैनर, झंडे लेकर किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कार्यकर्ता तीनों कृषि कानूनों की वापसी, विद्युत संशोधन विधेयक वापस लेने, एमएसपी गारंटी कानून बनाने, सरकारी उपक्रमों का निजीकरण बंद करने, ठेका प्रथा पर रोक लगाने, पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम करने, महंगाई पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। कचहरी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बेचन अली ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करके सत्ता में आई और अब एमएसपी पर खरीद की गारंटी नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन

किसान सालभर से दिल्ली बार्डर पर धरना दे रहे हैं, मगर सरकार पूंजीपतियों की गुलामी में लीन है। किसान सभा के जिला सचिव निर्भय प्रताप सिंह ने कहा कि जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं होते तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा गांव गांव जाकर जन जागरण अभियान चलाकर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। इस मौके पर सीपीआई के जिला मंत्री रामबरन सिंह, सीपीएम के जिला मंत्री आशुतोष शुक्ल, एसयूसीआई कम्युनिस्ट के पुष्पेंद्र विश्वकर्मा और लाल बहादुर तिवारी ने किसान आंदोलन एवं भारत बंद को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू ने निकाला जुलूस
भारत बंद के समर्थन में भा रतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला और काले कानूनों को समाप्त करने की मांग की। कचहरी से पुलिस लाइन तिराहा होते हुए अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने किसानों के विरोध में बने तीनों काले कानूनों को समाप्त करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मो. हई, अजय सरोज, आशिक अली, सईद खान, बृजेश धुरिया, राकेश गिरि, शबनम बानो, अंजुमबानो, आसमा बानो प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

किसान आंदोलन के समर्थन में शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते भाकपा के लोग। संवाद

किसान आंदोलन के समर्थन में शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते भाकपा के लोग। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed