{"_id":"66998ddf3a9604d7b80ab804","slug":"beo-closed-three-schools-running-without-recognition-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-120950-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बिना मान्यता के चल रहे तीन विद्यालयों को बीईओ ने कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बिना मान्यता के चल रहे तीन विद्यालयों को बीईओ ने कराया बंद
विज्ञापन
मानधाता के चंघईपुर में बंद कराया गया बगैर मान्यता के संचालित मदरसा। साेशल मीडिया
विकास मानधाता में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई कर इन्हें बंद करा दिया है। दोबारा बिना मान्यता के संचालन पर मुकदमा दर्ज करवाने की चेतावनी दी गई है। शिक्षा विभाग की कार्रवाई से क्षेत्रीय विद्यालयों में खलबली का माहौल रहा।
जनपद में धड़ल्ले से बिना मान्यता के विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इस संबंध में अमर उजाला ने 17 जुलाई के अंक में जूनियर की मान्यता लेकर हाईस्कूल और इंटर की कक्षाएं संचालित करने की खबर प्रकाशित की थी। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने अभियान चलाकर बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी।
बीएसए के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी मानधाता ने अभियान चलाकर क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान चघईपुर स्थित एएम एजूकेशन सेंटर को बंद कराया गया। वहीं, शोभीपुर स्थित फतिमुज्जर मदरसा और अलसफा एकेडमी के पास मान्यता न होने के कारण इन्हें भी बंद कराया गया। निरीक्षण के दौरान एआरपी राजेश प्रताप सिंह, सत्यजीत सिंह और वीरेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को मानधाता क्षेत्र में तीन विद्यालयों को बंद कराया गया। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश प्राथमिक विद्यालय शोभीपुर और चघईपुर में कराने का निर्देश संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दिया गया है।