{"_id":"683f33f724be2327870d4427","slug":"belha-ghat-will-be-illuminated-with-21-thousand-lamps-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-140996-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 21 हजार दीपों से जगमग होगा बेल्हा घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 21 हजार दीपों से जगमग होगा बेल्हा घाट
विज्ञापन
गंगा दशहरा महोत्सव पर मां बेल्हा देवी धाम घाट 21 हजार दीपों से जगमग होगा। काशी से आने वाले पुरोहित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की आरती कराएंगे। मां गंगा के अवतरण की झांकियों के प्रदर्शन के साथ भजन संध्या की प्रस्तुति की जाएगी। गंगा दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
पांच जून को 20 वें गंगा दशहरा महोत्सव का आयोजन मां बेल्हा देवी धाम परिसर में होगा। महोत्सव को लेकर धाम परिसर के सजावट के साथ ही घाट की साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। नगर पालिका टीम को सफाई कार्य में लगाया गया है। सफाईकर्मी घाटों को लकदक करने में लगे हैं। महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को रंग बिरंगे फूलमालाओं के साथ रंगीन विद्युत झालरों से सजाया जाएगा।
21 हजार दीपों से घाट और मंदिर को प्रकाशमय करने की तैयारी है। आरती पूजन के बाद प्रसाद वितरण का कार्य होगा। मां बेल्हा देवी धाम के प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने इस पावन पर्व पर भक्तों को दीपोत्सव व महाआरती में शामिल होने की बात कही। आयोजन समिति के संयोजक रोशनलाल उमरवैश्य ने मंगलवार को मंदिर परिसर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर पुजारी मंगला प्रसाद, जगदंबा प्रसाद, सुरेश, आदर्श कुमार, विवेक कुमार, आलोक, अरविंद, प्रदीप, मनोज, मनीष, गोलू ,राजू, पवन पटवा, बाबा सिंह, मुकेश मौजूद रहे। संवाद