फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   beauty parlor

चेहरे का नूर बिगाड़ रहा ब्यूटी पार्लर

Mon, 12 Jan 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 12 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता पर सौंदर्य प्रसाधनों से मसाज कराना युवतियों व महिलाओं को भारी पड़ रहा है। केमिकल युक्त पदार्थों के प्रयोग से कइयों के चेहरे की रंगत बिगड़ गई है। चेहरे पर झांई, चकत्ता, खुजलाहट जैसी शिकायतें ज्यादा बढ़ी हैं।
विज्ञापन

नकली सौंदर्य प्रसाधनों से बाजार पट चुका है। इससे रिएक्शन का खतरा बढ़ गया है। इससे पार्लर जाने वाली युवतियों व महिलाओं के चेहरे का नूर बढ़ने के बजाय घट रहा है।
विज्ञापन


 मसाज के बाद दाने  निकलना, झांईं व गाढ़ा लाल रंग का चकत्ता पड़ने, चमड़ा छोड़ने और खुजलाहट के साथ पपड़ी जमने जैसी समस्याएं इन दिनों तेजी से बढ़ी हैं। ब्यूटी पार्लर के नाम पर अच्छी खासी रकम वसूलने वाली कुछ महिलाएं शौकीनों का चेहरा बिगाड़ दे रही हैं। इस समस्या से ग्रसित युवतियां व महिलाएं इलाज के लिए स्किन रोग विशेषज्ञों की शरण में हैं। दुकानदारों की जांच पड़ताल न होने से वे नकली सामग्रियों को बेचने से तनिक भी परहेज नहीं कर रहे हैं। सदर एसडीएम जेपी मिश्र से शिकायत कर पट्टी के सुरजीत मोदनवाल, उग्रसेन कनौजिया व दहिलामऊ के अनूप ने नकली सामग्रियों के विक्रेताओं की जांच व कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान समाप्त होने के बाद कास्टमेटिक व मेडिकल स्टोरों की जांच का ही अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद मम्फोर्डगंज की सुमन देवी स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मचारी हैं। चौक स्थित एक ब्यूटी पार्लर में उन्होंने पांच दिन पूर्व मेकअप कराया था। पहले दिन चेहरे पर खुजलाहट महसूस हुई। बाद में झांई की शिकायत आ गई। अब वह इलाहाबाद में स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता सेन से इलाज करा रही हैं।

पट्टी की सुबीता एमडीपीजी कॉलेज में एमए की छात्रा है। पांच जनवरी को उसे देखने लड़के वालों को आना था। ऐसे में उस रोज सुबह परिजनों ने शहर आकर बाबागंज स्थित एक चर्चित ब्यूटी पार्लर में  मेकअप कराया। तीसरे दिन उसके चेहरे पर कई जगह दाने निकल आए। वह जिला अस्पताल के डॉ. आशुतोष से इलाज करा रही है।


शहर के दहिलामऊ की प्रीती यादव व उसकी भाभी रिया यादव ने पास में संचालित ब्यूटी पार्लर में आईब्रो सेट कराने के साथ चेहरे का मसाज कराया था। मसाज के दो दिन बाद भाभी के चहरे का स्किन छोड़ने लगा और प्रीती के चेहरे पर धब्बे पड़ गए। अब वे भी डॉ. कामायनी उपाध्याय से इलाज करा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed