फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Be careful... trucks parked on the side of the highway are becoming the cause of accidents.

Pratapgarh News: सावधान रहिए... हाईवे किनारे खड़े ट्रक बन रहे हादसे का सबब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Be careful... trucks parked on the side of the highway are becoming the cause of accidents.
प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग बराछा मोड पर खड़े ट्रक। संवाद
अगर आप हाईवे पर गाड़ी चला रहे हैं तो सावधान रहिए, क्योंकि जरा सी लापरवाही हादसे का सबब बन सकती है। प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर हाईवे किनारे ट्रकों की लंबी लाइन लगी रहती है। आड़े तिरछे खड़े इन ट्रकों से कई बार हादसे भी हो चुके हैं, बावजूद इसके कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

एक नवंबर से यातायात माह चल रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद ट्रक चालक जहां जगह मिलती है, वहीं सड़क पर वाहन खड़ा कर देते हैं।
---

पड़ताल
सुबह 11 बजे :
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग बराछा मोड पर ट्रक खड़े मिले। यहां पर कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद यातायात पुलिस और एआरटीओ का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

--
दोपहर 12 बजे : चिलबिला बाजार में राजमार्ग पर ट्रक खड़ा कर व्यापारी दिन में सामान उतरवाते हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिन में मार्ग पर ट्रक खड़े होने के कारण खतरा बना रहता है। इस मार्ग से अक्सर अफसर गुजरने हैं लेकिन इसके बाद भी वह मौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
केस एक
प्रतापगढ़-अयोध्या मार्ग पर सोनावां के पास चालक सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर ढाबे पर खाना खाने चले जाते हैं। ऐसे में अयोध्या और प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले वाहन हादसे के शिकार हो जाते हैं। बीते साल दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई थी।
--
केस- दो
बीती 10 जनवरी को प्रतापगढ़ से प्रयागराज जा रही एक ट्रक राजगढ़ में खराब हो गई। चालक भी ट्रक को छोड़कर इधर-उधर हो गया। जिस वजह से एक-एक करके सात गाड़ियां पीछे से टकरा गई थीं। हादसे में कई लोग घायल हुए थे।

---
बोले अफसर
हाईवे पर भारी वाहनों के ठहराव के लिए अलग से स्थान चिह्नित किया गया है। उस स्थान को छोड़ किसी दूसरी जगह ट्रक-बस का ठहराव गलत है। अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। नवाबगंज में हाईवे किनारे खड़े दस ट्रक का चालान किया गया है। - दिलीप गुप्ता, एआरटीओ प्रवर्तन

प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग बराछा मोड पर खड़े ट्रक। संवाद

प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग बराछा मोड पर खड़े ट्रक। संवाद

प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग बराछा मोड पर खड़े ट्रक। संवाद

प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग बराछा मोड पर खड़े ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article