{"_id":"6abaa37fa9909d1ee2091e34","slug":"bank-cashier-killed-after-being-hit-by-a-bolero-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-178760-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बोलेरो की टक्कर से बैंक कैशियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बोलेरो की टक्कर से बैंक कैशियर की मौत
विज्ञापन
क्षेत्र के राहाटीकर चौराहे पर सोमवार की सुबह बोलेरो की टक्कर से बुलेट सवार बैंक कैशियर की मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक भाग निकला।
सांगीपुर के दुल्लापुर रामगंज निवासी कमलेश वर्मा (49) वायुसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा परदेपुर रायबरेली में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर से बैंक जाने के लिए बुलेट से निकले थे। राहाटीकर चौराहे पर पहुंचते ही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घायल बैंक कैशियर को सीएचसी सांगीपुर पहुंचाया।
चिकित्सकों ने बैंक कैशियर को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते हुए सीएचसी पहुंचे। मृतक की पत्नी रामयशी, बेटे राघवेंद्र वर्मा, बेटी कविता वर्मा व माता मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उदयपुर थाना प्रभारी दीप नारायण ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।