फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bangladeshi woman arrives at Ajgara Bazar, asks Juti police

Pratapgarh News: बांग्लादेशी महिला पहुंची अजगरा बाजार, पूछताछ में जुटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi woman arrives at Ajgara Bazar, asks Juti police
लीलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा बाजार में शुक्रवार दोपहर बेटे के साथ बांग्लादेशी महिला के पहुंचने पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस उसे महिला थाने ले गई। जहां उससे एलआईयू समेत अन्य पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। अजगरा बाजार में शुक्रवार दोपहर पहुंची 45 वर्षीय रशीदा के साथ उसका सात वर्षीय बेटा अब्दुल भी था। स्थानीय लोगों के पूछने पर उसने बताया कि उसका मायका असम के सिलचर में है। उसकी शादी बांग्लादेश के ढाका निवासी अली हुसैन से हुई है। 17 साल से वह नेपाल रहती है।
विज्ञापन

तीन वर्षीय बेटे का उपचार कराने के लिए वह अस्थायी वीजा लेकर दिल्ली आई थी। इलाज के दौरान उसके बेटे की मौत हो गई। शुक्रवार को वह दिल्ली से पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर प्रतापगढ़ पहुंची। टेंपो से दोपहर में अजगरा बाजार पहुंची। स्थानीय जामा मस्जिद पहुंची। वहां मस्जिद में दस हजार रुपये दान देने की बात कही। उसकी बात सुनकर जिम्मेदारों ने उसे संदिग्ध मानते हुए पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे महिला थाने भेजा। जहां उससे एलआईयू समेत पुलिस अफसर पूछताछ कर हकीकत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। महिला थानाध्यक्ष सरस्वती निगम ने बताया कि बांग्लादेशी युवती से पूछताछ चल रही है। अभी कुछ बताया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed