फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bad roads are causing pain, will increase difficulties in rain

Pratapgarh News: बदहाल सड़कें दे रहीं दर्द, बारिश में बढ़ाएंगी दुश्वारियां

Tue, 24 Jun 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 24 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bad roads are causing pain, will increase difficulties in rain
जोगापुर से विकास भवन को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाल। संवाद
प्रतापगढ़। शहर से लेकर गांव तक की प्रमुख सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। शासन ने एमडीआर और ओडीआर से सड़कों की मरम्मत के लिए 1.06 करोड़ रुपये भी जारी किया है। बरसात के पहले बदहाल सड़कों की मरम्मत का निर्देश दिया था। मगर अधिकांश सड़कों को गड्ढामुक्त तक नहीं कराया जा सका। अब बारिश में खस्ताहाल सड़कों में कीचड़ के बीच हिचकोले खाते हुए राहगीर गुजरेंगे।
विज्ञापन

प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर जोगापुर से विकास भवन व सरोज तिराहे तक आने वाली दो किमी, पूर्व विधायक राजकुमार पाल के घर पूरे ईश्वरनाथ जाने वाली सड़क सड़क जर्जर है। बाबा बेलखरनाथ धाम में खूझी कला गेट से गांव तक करीब दो किमी सड़क की गिट्टियां जगह-जगह बिखरी हुई है।
विज्ञापन

रायपुर से रामपुर बावली जगन्नाथपुर की सड़क लोक निर्माण विभाग ने बनाया था। जो गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। अगई से रेहुआ लालगंज हाईवे पर राहाटीकर से पूरे बसावन तक डेढ़ किमी सड़क पर पानी भरा रहता है। लालगंज से कालाकांकर 42 किमी सड़क पर गड्ढों की भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 20 वर्ष पहले किठौली-डंडवा से पूरे सुखचैन तक पांच किमी सड़क बनवाया था, जो बदहाल हो चुकी है। बेहदौल खुर्द से बुढ़ौरा गांधी बाजार तक बनी डेढ़ किमी सड़क की सूरत 10 वर्ष बाद भी नहीं बदल सकी। पट्टी- प्रतापगढ़ मार्ग से पूरेदेवजानी, पट्टी -रानीगंज मार्ग से धरमपुर मार्ग पर बरसात के दौरान राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

सीएम तक पहुंचा दर्द, नहीं बनी सड़क
पट्टी- रानीगंज मार्ग से सांगा पट्टी तक आरईएस ने दो दशक पहले सड़क का निर्माण कराया था। जर्जर सड़क की शिकायत सीएम योगी तक पहुंचा। फिर भी सूरत जस की तस है। बजट न आने से विलंब हुआ। पहले बड़े मार्ग व स्टेट हाईवे को सुधारा जाएगा। - इं. एसके गौतम, अधीक्षण अभियंता।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed