{"_id":"5ce84bb4bdec22072f0a093b","slug":"ba-student-found-dead-hanging-from-tree-in-suspected-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में पेड़ से लटकता मिला बीए की छात्रा का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में पेड़ से लटकता मिला बीए की छात्रा का शव
Sat, 25 May 2019 01:23 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी कोतवाली के रामपुर खागल गांव के जंगल में जौनपुर जनपद की रहने वाली बीए की छात्रा का शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र के दलपतिया गांव निवासी 20 वर्षीय नीशू सरोज पुत्री संजय सरोज बीए की छात्रा थी। वह घर पर मां के साथ रहती थी। पिता रोजी रोटी के सिलसिले से मुंबई गया है। शुक्रवार शाम छह बजे के करीब नीशू का शव पट्टी कोतवाली के रामपुर खागल गांव के जंगल में स्थित शीशम के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस छात्रा की शिनाख्त का प्रयास करने लगी, मगर कुछ पता नहीं चल रहा था। देर शाम छात्रा की मां मौके पर पहुंची। वह हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाने लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन