फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Assistant Engineer of Jalnigam beaten by contractor, case filed

जलनिगम के सहायक अभियंता को ठेकेदार ने पीटा, केस दर्ज

Thu, 09 Jan 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Assistant Engineer of Jalnigam beaten by contractor, case filed
कटरा रोड स्थित जल निगम कार्यालय में सहायक अभियंता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेक - फोटो : PRATAPGARH
जलनिगम के सहायक अभियंता को ठेकेदार ने कार्यालय में पीट दिया। बीचबचाव करने वाले कर्मचारियों के साथ भी ठेकेदार ने अभद्रता की। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यालय में तालाबंदी करते हुए कर्मचारियों ने धरना दिया। एलान किया कि आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

जलनिगम के सहायक अभियंता राधेश्याम वर्मा मंगलवार की शाम अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। आरोप है कि इस दौरान ठेकेदार देवेंद्र कुमार एई राधेश्याम के चैंबर में पहुंचे। कुछ काम को लेकर उनकी सहायक अभियंता से कहासुनी होने लगी। बात बढ़ती चली गई। इस पर एई को ठेकेदार ने पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शोरशराबा सुनकर दूसरे कर्मचारी भी दौड़े। बीच-बचाव करने वाले कर्मचारियों के साथ भी ठेकेदार अभद्रता करने लगा। हालांकि कुछ लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो सका। इस घटना की जानकारी एई ने अपने अधिशाषी अभियंता को दी। जल निगम के एक्सईएन घनश्याम द्विवेदी ने प्रकरण की जानकारी आला अधिकारियों को देने के बाद तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर बुधवार को घटना के विरोध में जल निगम के कर्मचारी कार्यालय में ताला बंद कर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि आरोपी ठेेकेदार को गिरफ्तार करने के साथ ही सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेताया कि आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। घटना से कर्मचारियों में आक्रोश रहा। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी अपने संगठन को भी दी है।
इनसेट------
खुद को एक मंत्री का करीबी बताता है आरोपी ठेकेदार
जलनिगम के एई व पहले प्रभारी अधिशाषी अभियंता रहे चुके राधेश्याम वर्मा का कहना है कि आरोपी ठेकेदार खुद को प्रदेश के एक मंत्री का करीबी बताता है। उनका नाम लेकर वह अक्सर कर्मचारियों को दबाव में लिया करता है। जल्द ही कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिलकर अपनी बात रखेगा।

सिंचाई विभाग के हमलावरों को नहीं पकड़ सकी पुलिस
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पन्नालाल के साथ मारपीट करने वाले हमलावरों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। आरोपी ठेेकेदार व उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस केवल खानापूर्ति करती रही। अभी तक सहायक अभियंता के हमलावर पुलिस के हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed