फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Assembly elections: Mask and sanitizer will also have to be accounted for

विधानसभा चुनाव : मास्क और सैनिटाइजर का भी देना होगा हिसाब

Thu, 20 Jan 2022 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Assembly elections: Mask and sanitizer will also have to be accounted for
election
विधानसभा चुनाव में इस बार प्रत्याशियों के खर्च पर प्रशासन पूरी तरह निगाह रखेगा। इस चुनाव में पहली बार सैनिटाइजर, ग्लव्स और मास्क का प्रयोग होगा। उम्मीदवारों को इसका भी हिसाब देना होगा। आयोग ने प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के दौरान 40 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति दी है। आयोग से पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सभी चीजों के दाम निर्धारित कर दिए हैं।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी यदि समर्थकों व कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाएंगे तो उन्हें 6 रुपये खर्च दिखाना होगा। नॉर्मल लंच पैकेट 50 रुपये, वीआईपी लंच पैकेट 195 रुपये, एक लीटर पानी की बोतल 20 रुपये, कॉफी 20 रुपये, प्लास्टिक गिलास व कॉफी-चाय 100 प्रति सैकड़ा व पानी के टैंकर के लिए 500 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

सामान्य टोपी 6900 रुपये प्रति सैकड़ा, टी-शर्ट 11000 रुपये प्रति सैकड़ा, कुर्ता 15700 रुपये प्रति सैकड़ा, गमछा 6100 रुपये प्रति सैकड़ा निर्धारित किया गया है। कपड़े के सामान्य झंडे की कीमत 5700 रुपये प्रति हजार, वीडियो कैसेट 105 रुपये प्रति, ऑडियो कैसेट 95 रुपये प्रति निर्धारित है। अधिकारियों के अनुसार, जैसे एक फेस मॉस्क की कीमत 2 रुपये, 100 से 600 मिलीग्राम सैनिटाइजर की कीमत 18 से 60 रुपये, हैंडवॉश 250 एमएल लिक्विड की कीमत 55 रुपये, फेस शील्ड की कीमत 30 रुपये, थर्मल स्कैनर की कीमत 973 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस बार अगर प्रत्याशी व उनके समर्थक हवन भी करेंगे तो खर्च का आकलन किया जाएगा। गेंदा के फूल की माला 35 रुपये प्रति, गुलाब की माला 70 रुपये प्रति, गाड़ी सवार हर प्रचारक का खर्च 600 रुपये तय किया गया है। यही नहीं, दो हॉर्न वाले प्रचार वाहन का खर्च 550 रुपये प्रतिदिन, टेंट के रेट 2. 25 वर्ग फीट प्रतिदिन, 5 केवीए का जनरेटर 800 रुपये प्रतिदिन, 10 केवीए जनरेटर का रेट 1300 रुपये प्रतिदिन तय किया गया है।
प्रचार के दौरान प्रयोग होने वाली फाइबर कुर्सी 7 रुपये, फोल्डिंग टेबल 17 रुपये और प्रति 5 मीटर सोफा की दर 700 रुपये निर्धारित की गई है। इसी प्रकार नॉन एसी होटल का किराया 900 से 1000 रुपये तो एसी होटल का किराया दो हजार से 2500 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है।
पजेरो के 3850 तो बाइक के 100 रुपये निर्धारित
चुनाव आयोग की ओर से हर एक वाहन के रेट प्रतिदिन के हिसाब से तय कर दिए गए हैं। मोटरसाइकिल 100 रुपये, ई-रिक्शा व ऑटो 600 रुपये, टेंपो 850 रुपये, टाटा मैजिक 1100, जीप 1200, एसी वाली टैक्सी कार 1350, नॉन एसी टैक्सी कार 1250, मिनी ट्रक 1500, छह टायर वाला ट्रक 1700 रुपये, मिनी बस 1500 और बस के लिए 1800 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह सफारी, स्कॉर्पियो, इनोवा, टवेरा जैसी गाड़ियों के लिए 1900, पजेरो जैसी लक्जरी गाड़ियों के लिए 3850, ट्रैक्टर-ट्रॉली के 1200, बोलेरो नॉन एसी 1500 व एसी के लिए 1600 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से तय किए गए हैं।

चुनाव के दौरान उम्मीदवारों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले संसाधनों के रेट निर्धारित कर दिए गए हैं। इन्हीं के आधार पर खर्च का हिसाब जोड़ा जाएगा। प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
-सुनील कुमार शुक्ला, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed