{"_id":"5f0771a78ebc3e638777617a","slug":"asha-bahu-dies-due-to-injecting-expire-pratapgarh-news-ald2806194107","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाने से आशा बहू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाने से आशा बहू की मौत
विज्ञापन
शरीर में दर्द होने पर झोलाछाप चिकित्सक ने आशा बहू को एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भतीजे ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नगर कोतवाली के भंगवा गांव की आशा बहू रामा देवी (53) पत्नी रामप्रवेश मौर्य की बुधवार को तबियत खराब हो गई। उसके शरीर में दर्द हो रहा था। घर पर कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। तभी गांव-गांव घूम
कर लोगों का उपचार करने वाला झोलाछाप चिकित्सक रामा देवी के घर पहुंचा। शरीर में दर्द से परेशान रामा देवी ने उसे अपनी समस्या बताई। उसने ग्लूकोज का ड्रिप लगाने के साथ इंजेक्शन भी लगाए। जिसमें एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन भी शामिल था। कुछ देर बाद रामा देवी की तबियत बिगड़ने लगी। जानकारी के बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखते हुए शव लेकर घर लौट गए। गुरुवार को मृतका के भतीजे दुर्गेश मौर्य ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मृतका आशा बहू की दो बेटियां हैं। एक की शादी हो चुकी है। दूसरी अभी पढ़ रही है।
शहीद दरोगा अनूप के पिता ने पुलिस पर उठाई अंगुली
कानपुर के बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले दहशतगर्द विकास दुबे के उज्जैन में मिलने पर घटना में शहीद दरोगा अनूप के पिता ने पुलिस की कार्यशैली पर अंगुली उठाई है। उनका कहना है कि जब प्रदेश की सीमा सील थी तो विकास दुबे कैसे उज्जैन पहुंच गया। उसके अचानक महाकाल मंदिर में मिलने से पुलिस व सफेदपोश नेताओं का गठजोड़ दिखने लगा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से बेटे की शहादत का बदला लेने की गुहार लगाते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की है।
कानपुर के चौबेपुर थाना के बिकरू गांव में दहशतगर्द विकास दुबे व उसके साथियों ने सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों को गोलियों से छलनी कर दिया था। शहीद होने वालों में मानधाता थाने के बेलखरी निवासी दरोगा अनूप कुमार सिंह भी शामिल थे। शहीद अनूप सिंह के पिता रमेश बहादुर सिंह को जब विकास दुबे के उज्जैन में पकड़े जाने की खबर मिली तो वह भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस के आठ जवानों को मौत की नींद सुला दिया गया, ठीक उसी तरह दहशतगर्द विकास दुबे का भी इनकाउंटर होना चाहिए।
प्रदेश की सीमा सील होने व पुलिस व एसटीएफ की टीम की तलाश के बीच नाटकीय तरीके से विकास दुबे कैसे मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंच गया। उसने महाकाल मंदिर पहुंचकर खुद सरेंडर कर दिया। प्रदेश की पुलिस उसे बुधवार को नोएडा में खोज रही थी। पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। उनका कहना है कि ऐसे शातिर अपराधी का इनकाउंटर होना चाहिए।
हाइवे पर दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक घायल
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मानधाता थाना क्षेत्र के देल्हूपुर बाजार में गुरुवार दोपहर सीमेंट लदा ट्रक आकर रुका। चालक चाय पीने चला गया। इस बीच प्रयागराज की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से उसमें टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक दिलीप (30) पुत्र छेदीलाल निवासी पहाड़पुर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने किसी तरह चालक दिलीप को बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए मऊआइमा भेजा गया।