फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   As soon as the pistol was fired, the bullet was fired

Pratapgarh News: पिस्टल खोसते ही चली गोली, पुलिस ने दोस्त को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
As soon as the pistol was fired, the bullet was fired
देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव में पिस्टल कमर में खोसते ही चली गोली युवक के जांघ में लग गई। निजी चिकित्सक से इलाज कराकर घर पहुंचा युवक पुलिस के पहुंचने पर भाग निकला। पुलिस उसके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पूरनपुर के रहने वाले युवक के घर बुधवार की शाम उसका दोस्त बाइक से पहुंचा। युवक उसके साथ जाने से पहले अवैध पिस्टल कमर में खोसने लगा। इसी बीच पिस्टल से गोली चल गई। जाघ में गोली लगने से युवक घायल हो गया। परिजनों ने उसका इलाज निजी चिकित्सक से कराया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक भाग निकला। पुलिस ने उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक पुलिस पूछताछ करती रही। थानाध्यक्ष विनीत उपाध्याय ने बताया कि युवक को गोली लगने की चर्चा है। इस संदर्भ में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed