फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   As soon as the body of the elderly man reached home, there was chaos and a dispute with the police

Pratapgarh News: बुजुर्ग का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, पुलिस से तकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
As soon as the body of the elderly man reached home, there was chaos and a dispute with the police
कोहड़ौर थाना क्षेत्र में एसडीएम तनवीर अहमदको ज्ञापन देते भीम आर्मी के लोग। सोशल मीडिया
कोहड़ौर में किशोरी संग छेड़खानी का विरोध करने पर पिटाई से मृत चचेरे बाबा का शव बृहस्पतिवार को घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजन अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़ गए। इसे लेकर पुलिस से तकरार भी हुई। हालांकि एसडीएम पट्टी व सीओ के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। बवाल की आशंका में 10 थानों की पुलिस व पीएसी मौजूद रही।
विज्ञापन

छह जुलाई को छेड़खानी की शिकायत लेकर थाने जाने के दौरान हमलावरों ने किशोरी के बाबा और मां को पीटा था। साथ ही बीच बचाव के दौरान चार युवकों को भी चोटें आई थीं। प्रयागराज के एसआरएन में बुधवार की शाम बाबा की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस महकमा बवाल की आशंका में सतर्क हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। परिजन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, सरकारी नौकरी, केस दर्ज न होने, फास्ट ट्रैक में मुकदमा, कृषि योग्य जमीन का पट्टा की मांग करने लगे। सपा नेता व पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना, इंद्रदेव तिवारी, सदर विधायक के प्रतिनिधि अरुण मौर्य समेत अन्य लोग मृतक के घर पहुंचे और बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद एसडीएम पट्टी तनवीर अहमद, सीओ सिटी शिवनारायण वैश भी पहुंचे और मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे कंधई व कोहड़ौर पुलिस की निगहबानी में परिजन शव लेकर शृंग्वेरपुर रवाना हुए। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल ने कहा कि अभी तक घटना में शामिल 25 हजार के 10 इनामियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दो नामजद फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।


चार इनामी आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
बुधवार रात पुलिस ने दबिश देकर फरार चल रहे प्रिंस मिश्रा उर्फ छोटू, रंजीत कुमार, विनोद मिश्रा व नीतेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोहड़ौर थानाध्यक्ष धनंजय राय का कहना है कि दर्ज मुकदमे में पॉक्सो व हत्या की धारा बढ़ाई गई है।



भीम आर्मी सेना को रोकने के लिए सात किमी के दायरे में हुई घेराबंदी
वहीं, बुजुर्ग की हत्या का भीम आर्मी सेना ने विरोध किया और प्रदर्शन करने की धमकी दी। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार की सुबह मृतक के घर से सात किमी के दायरे में 10 थानों की पुलिस के साथ पीएसी, वज्र वाहन तैनात कर दिए। गांव की भी पुलिस ने घेराबंदी कर दी। बाहरी लोगों के प्रवेश पर पुलिस की निगाह थी। भीम आर्मी सेना के नेताओं व कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस मदाफरपुर, चिलबिला, कोहंडौर, किशुनगंज, मकूनपुर लौली में मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed