{"_id":"6ad10de383714a29010c5114","slug":"as-soon-as-a-job-advertisement-was-published-the-uncle-nephew-duo-would-set-out-to-extort-money-pratapgarh-news-c-3-ald1005-998064-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नौकरी का विज्ञापन निकलते ही वसूली के लिए निकल पड़ती थी चाचा-भतीजे की जोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नौकरी का विज्ञापन निकलते ही वसूली के लिए निकल पड़ती थी चाचा-भतीजे की जोड़ी
विज्ञापन
गर्वमेंट प्रेस मैदान में स्नातक मतदाता सम्मेलन में लोगों को अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगीआद
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव के सिलसिले में प्रयागराज के गवर्नमेंट प्रेस मैदान में स्नातक मतदाता सम्मेलन में बृहस्पतिवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक समय था जब सपा सरकार में प्रतियोगी परीक्षाओं के विज्ञापन निकलते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी।
सपा के सैफई सिंडिकेट ने अयोग्य लोगों को पदों पर बिठाकर युवाओं के भविष्य के साथ घोर खिलवाड़ किया गया। युवाओं के रोजगार और भविष्य पर बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने अपने दो कार्यकाल (2017 से 2026) के दौरान पिछली सरकारों की तुलना में चार गुना से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। अगले छह माह में एक लाख से अधिक युवाओं का नौकरी देने का लक्ष्य है। अब तक 9.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में पुलिस भर्ती में 32,000 युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं। 4,000 सब-इंस्पेक्टर की भर्ती पूरी हो चुकी है। 42,000 होमगार्ड के जवानों की भर्ती संपन्न हुई है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न आयोगों के माध्यम से आगामी भर्तियों में 30 से 35 हजार नए युवाओं को और नौकरियां मिलने जा रही हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और स्नातक चुनाव प्रत्याशी अशोक राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मेयर गणेश केसरवानी, राज्यसभा सदस्य राधाकांत ओझा, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, कृष्णा पासवान, पूजा पाल, डॉ. केपी श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने किया।
विरासत और विकास का संगम बना प्रयागराज
योगी ने अपने संबोधन में प्रयागराज के चहुंमुखी विकास और ऐतिहासिक बदलावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के आयोजन को भव्य और दिव्य बनाते हुए 66 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की आधारशिला डबल इंजन सरकार ने रखी है। सिंगल लेन से लेकर सिक्स लेन तक सड़कों का जाल बिछाया गया है। शहर के प्रमुख चौराहों को अनूठी पहचान दी गई है। प्रयागराज में कहीं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा खेल को सम्मान दे रही है, तो कहीं भगवान नंदी जी साक्षात विराजमान हैं। इसके अलावा, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाशय मसुरियादीन पासी जी की प्रतिमा की स्थापना कर भाजपा सरकार ने सच्चे महापुरुषों को ऐतिहासिक सम्मान दिया है। वकीलों के लिए 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की घोषणा भी प्रयागराज की पावन भूमि से की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
स्टार्टअप्स की बहार और शिक्षकों-कर्मचारियों को बड़ी सौगात
सीएम ने बताया कि 2017 से पहले यूपी में केवल 120 स्टार्टअप थे, जिनकी संख्या आज बढ़कर 24,000 से अधिक हो गई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। इसके साथ ही, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों के मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि करते हुए उन्हें 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और 40 लाख से 1.5 करोड़ रुपये तक की सोशल सिक्योरिटी की गारंटी प्रदान की गई है।