फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Arogya Mitra is not coming to the fair, how to get golden card

Pratapgarh News: मेले में नहीं आ रहे आरोग्य मित्र, कैसे बनवाएं गोल्डन कार्ड

Sun, 08 Oct 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 08 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Arogya Mitra is not coming to the fair, how to get golden card
आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए बीपीएल राशन कार्ड धारक परेशान हो रहे हैं। शासन के आदेश के बावजूद मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में आरोग्य मित्र गोल्डन कार्ड बनाने नहीं आ रहे हैं। इससे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जिले के 56 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया जाता है। यहां आने वाले मरीजों का नि:शुल्क इलाज होता है। शासन ने सीएचसी पर तैनात डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स सहित आरोग्य मित्रों को आरोग्य मेले में ड्यूटी पर रहने को कहा है। इसके बावजूद आरोग्य मेला में आरोग्य मित्र नहीं आ रहे हैं। इससे लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन

---
रानीगंज में तैनात आरोग्य मित्र रविवार को आरोग्य मेले में नहीं पहुंचे। इससे गोल्डन कार्ड बनवाने आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। चीफ फार्मासिस्ट राजेश यादव ने बताया कि आरोग्य मित्र को डेंगू हो गया है, इसलिए वह ड्यूटी पर नहीं आर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुइसरनाथ में तैनात डॉक्टर दोपहर बारह बजे घर चले गए। फार्मासिस्ट भी अपनी सीट पर नहीं थे। थोड़ी देर बाद आने पर बताया कि आयुष्मान मित्र नहीं आते, कार्ड नही बनता है।

-----
पीएचसी मंगापुर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 14 मरीज ही इलाज कराने आए थे। इसमे खासी बुखार के मरीज थे। आयुष्मान मित्र नही आए थे। ऐसे में गोल्डन कार्ड बनवाने आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।

------
पीएचसी लीलापुर में मेला लगा था, यहां आयुष्मान मित्र की कुर्सी खाली थी। कर्मचारियों ने बताया कि आयुष्मान कार्ड पीएचसी लक्ष्मणपुर में बनता है। वहाँ जाने पर पीएचसी ही बंद मिला। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला तक नहीं लगा था।

........

क्या बोले गोल्डन कार्ड बनवाने आए लोग
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पीएचसी लीलापुर आया तो आयुष्मान मित्र नही मिले। कार्यालय में ताला लटक रहा था। फोन करने पर अधीक्षक ने नहीं उठाया।
- जय मिश्र, तिनाचितरी।


-----
मंगापुर पीएचसी पर लगे आरोग्य मेला में आरोग्य मित्र ही नहीं आए थे। इसलिए गोल्डन कार्ड नहीं बन सका। हम जैसे सैकड़ों लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विनोद कुमार, निवासी राजापुर

----
घुइसरनाथ पीएचसी पर आरोग्य मेला तो लगा था, मगर आयुष्मान मित्र ही नहीं आए थे। इसलिए गोल्डन कार्ड नहीं बन सका। कार्ड बनवाने के लिए सांगीपुर या फिर लालगंज सीएचसी का चक्कर काटना पड़ेगा।
गांधी, गोहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed