{"_id":"688bb3b66dceb8d5c206094f","slug":"arms-license-of-two-people-including-block-pramukh-cancelled-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-144758-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ब्लॉक प्रमुख समेत दो लोगों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ब्लॉक प्रमुख समेत दो लोगों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
पट्टी रजिस्ट्रार कार्यालय व बिहारगंज में हुए गोलीकांड के बाद पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम शिव सहाय अवस्थी ने बाबा बेलखरनाथ प्रमुख सुशील सिंह समेत दो लोगों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया। इस कार्रवाई से आपराधिक घटनाओं में असलहों का प्रयोग करने वालों में खलबली मची हुई है।
पट्टी में 21 जुलाई को जमीन का बैनामा कराने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हुई थी। करीबी की मदद के लिए ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ने सुल्तानपुर के सगे भाई अरुण मिश्रा व आदित्य को गोली मार दी। जिसके बाद जिले में खलबली मच गई। ब्लॉक प्रमुख व उसके सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दिनदहाड़े गोलीबारी करने वाले ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की पुलिस ने रिपोर्ट भेजी थी।
इसके अलावा 17 जून को बिहारगंज में मारपीट के दौरान फायरिंग कर चचेरे भाइयों को घायल करने के मामले में अलीम खां के राइफल का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट अंतू पुलिस ने भेजी थी। डीएम ने दोनों शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त कर दिया है।