फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Appeal to DM, government should get the road built

Pratapgarh News: डीएम से गुहार, सड़क बनवा दीजिए सरकार

Sun, 10 Sep 2023 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 10 Sep 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
Appeal to DM, government should get the road built
एक वर्ष पहले गिट्टी डालकर भूल गए जिम्मेदार, राहगीर हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टी। कस्बे के मुख्य मार्ग से भिवनी गांव तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराए जाने से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच-कार्रवाई के साथ सड़क निर्माण कराने की गुहार लगाई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था को करीब साल भर पहले 700 मीटर सड़क बनाने के लिए बजट दिया गया था। बजट मिलने के बाद सड़क पर गिट्टी डालकर जिम्मेदार भूल गए। 700 मीटर की स्वीकृति होने के बाद भी 500 मीटर दूरी तक ही सड़क का निर्माण शुरू किया गया था। सड़क खराब होने की वजह से राहगीरों को दिक्कत हो रही है। आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। बच्चों और महिलाओं का चलना मुश्किल हो रहा है। दोपहिया वाहन सवार गिर रहे हैं। स्कूली वाहनों के साथ ही अन्य छोटे-बड़े वाहनों के चालक परेशान हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के मनीष सिंह, रविंद्र सिंह, त्रिलोकी पटेल, महेंद्र मौर्य सहित कई लोगों ने इस संबंध में डीएम को शिकायती पत्र दिया है। गुहार लगाई है कि सड़क निर्माण जल्द कराएं। संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ जांच और कार्रवाई की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed